Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के इस प्रदर्शन को देखने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह कैंपेन चलाई जा रही थी कि, इन खिलाड़ियों को मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। इसके साथ ही मैनेजमेंट एक नए खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकती है।

Advertisment
Advertisment

रोहित-हार्दिक होंगे Mumbai Indians से बाहर

मुंबई इंडियंस को मिला नया कैप्टन, तो रोहित-हार्दिक दोनों रिलीज! नीता अंबानी ने सिर्फ इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन 1

मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2024 से पहले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल जो टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है उसके पीछे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या का बहुत बड़ा योगदान है। ये दोनों ही खिलाड़ियों के दरमियान रिश्ते कुछ बेहतर नही हैं और इसी वजह टीम का माहौल खराब हुआ। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

बुमराह हो सकते हैं टीम के कप्तान

मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के हवाले से यह खबर आ रही है कि, आगामी नीलामी से पहले ये टीम की कप्तानी नए खिलाड़ी को सौंप सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते हुए दिखाई दे सकते हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं और बतौर कप्तान टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ये कप्तान बनते हैं तो फिर टीम का माहौल भी बेहतर हो जाएगा।

ये खिलाड़ी होंगे Mumbai Indians में रिटेन

मुंबई इंडियंस के बारे में कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं और टीम महज 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने के बारे में विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, नेहाल वढेरा और आकाश माधवाल को ही रिटेन किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – MI-RCB से चुने गए 3-3 खतरनाक खिलाड़ी, तो RR-KKR के प्लेयर्स को मौका नहीं, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...