Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या-ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज! इन 19 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अभी से ही आगामी सत्र के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई के सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।

कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है इसी वजह से टीम कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बारे में विचार कर सकती है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा केवल तीन खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जाएगा इसके अलावा सभी खिलाड़ी बाहर का रास्ता देखेंगे।

ईशान-हार्दिक होंगे Mumbai Indians से बाहर

Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ड्रेसिंग रूम से यह खबर सामने आ रही है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले ईशान किशन और हार्दिक पंड्या को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ने में असफल साबित हुए हैं इसी वजह से मैनेजमेंट सख्त फैसला लेने के बारे में विचार कर सकती है।

ये खिलाड़ी भी होंगे Mumbai Indians से बाहर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट बड़े बदलाव के लिए करवट लेते हुए दिखाई दे रही है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, 3 खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मैनेजमेंट के द्वारा नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस नेहाल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा टिम डेविड, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, तिलक वर्मा, शिवालिक शर्मा, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।

ये तीन खिलाड़ी होंगे Mumbai Indians के लिए रिटेन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, खिलाड़ियों की इस सूची में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का नाम सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि, सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – अंग्रेजों से लगान वसूलने वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन, 3 ODI सीरीज के लिए रोहित-गंभीर ने MI-KKR-RCB से चुने 9 खूंखार खिलाड़ी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!