Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईपीएल 2025 को लेकर बीसीसीआई के द्वारा नए अपडेट दिए गए हैं और अब सभी टीमें इन्हीं नए नियमों को आधार बनाते हुए अपने स्क्वाड को तैयार करने की कोशिश करेंगी। नए नियमों के आधार पर अब सभी टीमें नीलामी से पहले अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और इसके साथ ही एक खिलाड़ी को राइट टू मैच (RTM) के माध्यम से टीम में सामिल किया जा सकता है।

आईपीएल के नए नियम के आ जाने के बाद इस टूर्नामेंट की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस के खेमें में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

रोहित-अर्जुन होंगे Mumbai Indians से बाहर

Rohit Sharma

पिछले कुछ दिनों से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल की नीलामी से पहले टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। सुनने में आया है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, मुंबई के स्क्वाड से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की भी छुट्टी हो सकती है।

ये 8 फ्लॉप खिलाड़ी भी हो सकते हैं Mumbai Indians से बाहर

आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के द्वारा आईपीएल 2024 में फ्लॉप रहने वाले 8 खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, आगामी सत्र से पहले मुंबई की मैनेजमेंट टिम डेविड, पीयूष चावला, आकाश माधवाल, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जे, शम्स मुलानी और क्वेन मफाका जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कप्तानी में बदलाव कर सकती है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आई है और उस जानकारी के अनुसार, मैनेजमेंट आगामी सत्र से पहले कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट कप्तान हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन से खुश नहीं है और इसी वजह से इन्हें हटाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, सूर्यकुमार यादव या फिर जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की बहन ने भारत का झंडा किया ऊंचा, अकेले तूफानी फिफ्टी जड़ वेस्टइंडीज को दी शिकस्त

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...