Mumbai Indians player accused of rape during IPL 2025, police will arrest him soon
IPL 2025 में इस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम बेहतरीन खेल दिखा रही है और 11 मुकाबलों में 7 जीत के साथ टीम अंकतालिका के शीर्ष स्थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2025 में जिस हिसाब से खेल दिखा रही है उसे देखकर कहा जा रहा है कि, यह टीम छठी मर्तबा खिताब को अपने नाम कर सकती है।
लेकिन IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के सभी समर्थकों को एक बड़ा झटका लगा है और टीम का
एक बेहतरीन ऑलराउंडर रेप के आरोप में फंस चुका है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, उनकी टीम का बेहतरीन खिलाड़ी ऐसा घिनौना कृत्य कर सकता है।
IPL 2025 के बीच रेप केस में फंसा मुंबई का खिलाड़ी
Mumbai Indians player accused of rape during IPL 2025, police will arrest him soon
IPL 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है और इसी बीच खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस का एक बेहतरीन खिलाड़ी रेप जैसे घिनौने अपराध में दोषी पाया गया है। मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि आईपीएल 2024 में टीम का हिस्सा बने बड़ौदा के ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा हैं। शिवालिक शर्मा के ऊपर उनकी मंगेतर ने रेप के आरोप लगाए हैं और अब शिवालिक फरार चल रहे हैं।
Cricketer’s Wicket by Police: Booked After Allegations of Betrayal and Misconduct
As the IPL dazzles fans across the country, a troubling controversy has cast a cloud over the cricketing spotlight. Shivalik Sharma, a talent from Vadodara and a former Mumbai Indians player, is… pic.twitter.com/Q0ejB5xfCG
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड गए थे और इसके बाद इनकी मंगेतर ने इनके ऊपर रेप के आरोप लगाकर इन्हें एक और झटका दे दिया है। मंगेतर ने जोधपुर पुलिस स्टेशन में जाकर कहा कि, साल 2023 में शिवालिक ने सगाई की थी और इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियाँ इस हद तक बढ़ीं कि, बात जिस्मानी संबंध तक आ गई। कई मर्तबा शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब साल 2024 में शादी की बात पर जोर दिया गया तो मना कर दिया गया।
पुलिस ने दिखाई है सख्ती
जब शिवालिक शर्मा ने पुलिस के सामने जाकर अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया को दिए गए बयान में एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, फिलहाल आरोपी तो फरार है लेकिन हम जल्द ही उसे न्यायिक हिरासत में लेंगे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।