आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा जिस स्क्वाड का गठन किया गया है उस टीम में कई खतरनाक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड में कई खतरनाक बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर को शामिल किया है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्क्वाड को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, ये टीम इस मर्तबा खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। इसी के साथ ही अब सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 का भी जिक्र किया जा रहा है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि, पहले ही मैच में हार्दिक पंड्या का नाम शामिल नहीं है।
सूर्या होंगे Mumbai Indians के कप्तान!
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद यह जाहिर कर दिया गया था कि, इस सत्र में भई टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में रहेगी। लेकिन आईपीएल 2024 के आखिरी मुकाबले में कप्तानी करते हुए इनके ऊपर एक मैच का प्रतिबंध लग गया था और इसी वजह से ये इस सत्र के पहले मुकाबले में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसी वजह से अब खबरें आई हैं कि, मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।
रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 की नीलामी के पहले ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन किया था। रोहित शर्मा ही आईपीएल 2025 में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इनके साथ मैनेजमेंट इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेज सकती है। वहीं नंबर 3 पर तिलक वर्मा और 4 पर सूर्यकुमार यादव खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जबकि नंबर 5 पर नमन धीर और 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं नंबर 7 पर मिचेल सेन्टनर, नंबर 8 पर अर्जुन तेंदुलकर, 9 पर कर्ण शर्मा, 10 पर ट्रेंट बोल्ट और 11 पर जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिखाई देंगे।
आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले के लिए Mumbai Indians की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), मिचेल सेन्टनर, अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
*इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैनेजमेंट के द्वारा अल्लाह गजनफर को मौका दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – गंभीर का फेवरेट नहीं था ये खिलाड़ी, वरना चक्रवर्ती की जगह खेलता इंग्लैंड वनडे सीरीज, विजय हज़ारे में ठोका था 5 शतक