Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या-ईशान किशन को किया रिलीज! इन 8 सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला

Mumbai Indians released Hardik Pandya-Ishan Kishan! These 8 senior players were also removed from the team

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। जिसके चलते टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में 14 मैचों में महज 4 जीत ही हासिल कर पाई थी।

हालांकि, अब मुंबई इंडियंस टीम में अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब टीम का साथ छोड़ सकते हैं और ईशान किशन भी अगले सीजन मुंबई की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Hardik Pandya को रिलीज कर सकती है मुंबई

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या-ईशान किशन को किया रिलीज! इन 8 सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल किया था और टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था।

जिसके चलते अब मुंबई हार्दिक को अपनी टीम से रिलीज करने के फेर में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस बहुत जल्द ही हार्दिक पांड्या को रिलीज कर सकती है। हार्दिक पांड्या का बतौर खिलाड़ी भी आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

ईशान किशन भी हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2025 से पहले दिसंबर में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी टीमें अपने स्क्वाड में 4-5 खिलाड़ी ही रिटेन कर पाएंगी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी अपनी टीम से रिलीज कर सकती है। क्योंकि, ईशान किशन का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन से खराब रहा है। जिसके चलते ईशान का रिलीज होना तय माना जा रहा है।

इन 8 सीनियर खिलाड़ियों को भी कर सकती है रिलीज

मुंबई इंडियंस अपनी टीम से मेगा ऑक्शन से पहले 8 सीनियर खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, एमआई जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा और रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है।

जिसके चलते मुंबई टीम के 8 सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी, पियूष चावला, रोमरिओ शेफर्ड, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, लुक वुड और कुमार कार्तिकेय को भी भी रिलीज कर सकती है।

Also Read: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के साथ ऑस्ट्रेलिया TEST दौरे के लिए भी टीम इंडिया घोषित! CSK-MI-RCB-KKR से चुने गए 3-3 खिलाड़ी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!