Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस को लगा इतिहास का सबसे बड़ा झटका, रोहित समेत इन 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा टीम का साथ

Mumbai Indians suffered the biggest blow in history, these 3 players including Rohit left the team

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। क्योंकि, टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। आईपीएल 2024 में मुंबई टीम में कई विवाद देखने को मिले थे। क्योंकि, टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था।

जिसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के कई खिलाड़ी इस फैसले से नाराज थे। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रोहित शर्मा समेत 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

Mumbai Indians को लग सकता है बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस को लगा इतिहास का सबसे बड़ा झटका, रोहित समेत इन 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा टीम का साथ 1

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने से पहले दिसंबर में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते आईपीएल 2025 से पहले हमें कई बड़े बदलाव सभी टीमों में देखने को मिल सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस टीम से अब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह अपना सफर खत्म कर सकते हैं और आईपीएल 2025 में किसी और टीम की तरफ से खेल सकते हैं। क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तीनों खिलाड़ी अब मुंबई टीम में नहीं रहना चाहते हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।

रोहित, सूर्या और बुमराह के जाने से टीम को होगा नुकसान

आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस अबतक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। लेकिन अगर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ते हैं तो टीम को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

क्योंकि, रोहित शर्मा ने ही अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। जबकि मुंबई को चैंपियन बनाने में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस टीम से खेल सकते हैं रोहित

ऐसा माना जा रहा है कि, रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स काफी रूचि दिखा रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि, रोहित आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स टीम की तरफ से खेल सकते हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाईट राइडर्स अपनी टीम में दोबारा से शामिल कर सकती है। वहीं, जसप्रीत बुमराह गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से खेल सकते हैं।

Also Read: इंग्लैंड ODI सीरीज के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया घोषित! बाबर-बटलर को दिन में तारे दिखाने वाले 15 खूंखार प्लेयर्स को मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!