Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर 40 करोड़ तक लुटाने को मुंबई इंडियंस तैयार, किसी भी हालात में खरीदेगी

Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद ही दयनीय था और टीम अंक तालिका के आखिरी पायदान पर थी। टीम के इस प्रदर्शन को देखने के बाद ही कहा जा रहा था कि, अब आगामी सत्र से पहले मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट न सिर्फ टीम के कई खिलाड़ियों को बाहर निकलेगी बल्कि इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के भी कई मेंबर्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट आगामी सत्र की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है।

IPL 2025 की नीलामी में इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है Mumbai Indians

IPL 2025 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर 40 करोड़ तक लुटाने को मुंबई इंडियंस तैयार, किसी भी हालात में खरीदेगी 1

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में से एक जॉनी बेयरस्टो आईपीएल के जाने पहचाने नाम हैं और इनकी गिनती सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में की जाती है। जॉनी बेयरस्टो पावरप्ले में ही विरोधी गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर सकते हैं। लेकिन ऐसी संभावना है कि, इस बार की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और इसी वजह से ये नीलामी में आ सकते हैं। अगर ये नीलामी में आए तो फिर मुंबई इनके ऊपर दांव खेलते हुए दिखाई दे सकती है।

अंगकृष्ण रघुवंशी

IPL 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले युवा बल्लेबाज अंगकृष्ण रघुवंशी को अगला सुपर स्टार माना जा रहा है। इनके बारे में कहा जा रहा है कि, कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आईपीएल की नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है। अगर ये नीलामी में आते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें अपने साथ जोड़ने की जद्दोजहद की जा सकती है।

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और साल 2020 में इन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इसके बाद इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और ये राजस्थान की तरफ से खेलने लगे। हालांकि अब कहा जा रहा है कि, राजस्थान की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट इनके पीछे दोबारा दिखाई दे सकती है।

इसे भी पढ़ें – नितीश राणा-पृथ्वी शॉ समेत 5 खिलाड़ियों की वापसी, तो ईशान किशन कप्तान, बांग्लादेश सीरीज के लिए B टीम इंडिया घोषित!

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!