Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 3-0 से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जिताई है। इसके बाद अब सूर्यकुमार यादव की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होंगी और इस दौरे पर टीम इंडिया को 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं और वो इस समय मुंबई इंडियंस के खेमें का हिस्सा हैं। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, अब सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

Suryakumar Yadav नहीं होंगे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में यह खबर आ रही है कि, 31 अक्टूबर से पहले इन्हें मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड कर लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि, उनकी सैलरी बढ़ाई जाए और इसके साथ ही उन्हें ही टीम का कप्तान नियुक्त किया जाए। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें किसी दूसरे फ्रेंचाइजी में ट्रेड किया जा सकता है।

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं Suryakumar Yadav

बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में यह खबर वायरल हो रही है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें ट्रेड किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आईपीएल 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, सूर्या के बदले मुंबई इंडियंस की टीम श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है।

बेहद ही शानदार रहा है Suryakumar Yadav का आईपीएल करियर

अगर बात करें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 150 मैचों की 135 पारियों में 32.1 की बेहतरीन औसत और 145.3 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 3594 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 मर्तबा शतकीय और 24 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें –ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर का पहला टेस्ट मैच खेलेंगे ये 11 भारतीय खिलाड़ी, शमी और हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...