Mumbai Squad For Vijay Hazare Trophy 2025-26: भारत में घरेलू क्रिकेट का रोमांच जारी है। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के बाद, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड ने बाजी मारी। वहीं, अब 24 दिसंबर से लिस्ट ए यानी वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है।
सभी की नजर मुंबई (Mumbai) के स्क्वाड पर टिकी हुई थी, क्योंकि इस बार रोहित शर्मा के भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना जताई जा रही थी। अब उनके खेलने की पुष्टि हो गई है।
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई (Mumbai) के स्क्वाड में रोहित शर्मा शामिल

मुंबई (Mumbai) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए अपने स्क्वाड में रोहित शर्मा को शामिल किया है। हालांकि, रोहित टूर्नामेंट में मुंबई के लिए पहले दो मैचों में ही नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरे टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है लेकिन रोहित को लेकर साफ़ कर दिया कि वो 24 और 26 दिसंबर को होने वाले मैचों में ही नजर आएंगे। मुंबई को अपने पहले दो मैचों में सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ खेलना है।
ऐसे में रोहित शर्मा को एक्शन में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित होंगे। रोहित हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार लय में नजर आए थे और शतक भी बनाया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उनका जलवा विजय हजारे ट्रॉफी में देखने को मिलेगा।
शार्दुल ठाकुर को बनाया गया मुंबई (Mumbai) का कप्तान
मुंबई (Mumbai) ने कप्तानी के मामले में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर भरोसा दिखाया है। शार्दुल को इस रणजी सीजन की शुरुआत में रेड बॉल में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन फिर उन्हें प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुंबई की कमान शार्दुल ही संभालेंगे। शार्दुल के पास काफी अनुभव है और उनकी लीडरशिप में मुंबई खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएगी।
सूर्यकुमार और श्रेयस समेत इन खिलाड़ियों को नहीं किया गया मुंबई की टीम में शामिल
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई (Mumbai) के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को नहीं चुना गया है। वहीं, इंजरी के कारण श्रेयस अय्यर भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि अगर अय्यर फिट होते तो फिर कप्तानी भी उन्हें ही मिलती। इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल का नाम भी चुने गए खिलाड़ियों में नहीं है।
जायसवाल ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया था लेकिन टीम के आखिरी मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है। युवा ओपनर आयुष म्हात्रे भी मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो फिलहाल अंडर-19 एशिया कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी कमान संभालेंगे। शायद यही वजह है कि उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है। अनुभवी अजिंक्य रहाणे भी स्क्वाड में शामिल नहीं हैं। हालांकि, इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वाड
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (दो गेम), ईशान मूलचंदानी, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, चिन्मय सुतार, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमाले, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे
FAQs
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा मुंबई के लिए कितने मैच खेलेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान किसे बनाया गया है?
यह भी पढ़ें: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी