Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

नहीं सुधर रहे मुरली विजय, दिनेश कार्तिक की पत्नी के बाद अब इस क्रिकेटर की बेटी पर डाल रहे डोरे

Murali Vijay

Murali Vijay: पूर्व क्रिकेटर मुरली विजय (Murali Vijay) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने टीम इंडिया में दांए हाथ के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते थे। उन्होंने भारतीय टीम को कई मौको पर जीत दिलाई है। वह जितने शानदार बल्लेबाज हैं  उतनी ही वह विवादों में रहते हैं। 

बता दें मुरली विजय (Murali Vijay)  ने अपने ही दोस्त दिनेश कार्तिक की पत्नी से अफेयर चलाया और बाद में उससे शादी भी रचा ली। अब एक बार फिर से मुरली विजय (Murali Vijay) चर्चा में हैं। अब वह दिनेश कार्तिक की पत्नी के बाद इस क्रिकेटर की बेटी के साथ नजर आ रहे हैं जिसके बाद से दोनो के डेटिंग की अफवाह चल रही है। 

दिनेश कार्तिक की पत्नी से Murali Vijay ने रचाई थी शादी

Murali Vijay

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय (Murali Vijay) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एक साथ तमिलनाडू के लिए डोमेस्टिक मैच एक साथ खेला करते थे। दोनो अच्छे दोस्त थे।

बाद में दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से साल 2007 में शादी की। दोनो की शादी के पांच साल बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी और उनके दोस्त मुरली विजय का अफेयर चल रहा है। यह पता चलते ही दिनेश कार्तिक ने उन्हें तलाक दे दिया। बाद में निकिता और मुरली विजय ने बिना देरी किए उसी साल शादी कर लिया। 

इस क्रिकेटर की बेटी के साथ नजर आ रहे हैं मुरली विजय

बता दें मुरली विजय एक बार फिर से खबरों में  बने हुए हैं। मुरली विजय ने पहले दिनेश कार्तिक की पत्नी के संग अफेयर चलाया अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह एक क्रिकेटर की बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। उस तस्वीर को देखकर अब दोनो के डेटिंग की अफवाह बढ़ रही है। 

दरअसल मुरली विजय की तस्वीर पूर्व घातक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन के साथ वायरल हो रही है, दोनो एक तस्वीर में साथ दिखाई दे रहे हैं। ग्रेस हेडन और मुरली विजय एक रेस्ट्रा में दिखाई दे रहे हैं। मुरली की इस फोटो को देखकर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि मुरली विजय चरित्र ही ऐसा है, उन्होंने पहले दिनेश की पत्नी से साथ शादी उसके बाद उन्होंने क्रिकेटर एलिस पेरी के साथ डेट की इच्छा जताई थी और अब यह तस्वीर।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन गंभीर-गिल की जिद्द में चला गया इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने

एलिस पेरी संग डेट की जताई थी इच्छा

पूरा विश्व आज ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी का दिवाना है। उनकी खूबसूरती बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। एलिस की इसी खूबसूरती ने मुरली विजय को भी दीवाना बनाया था। दरअसल एक बार मुरली विजय ने साल 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान एलिस पेरी के साथ डिनर डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी।

मुरली विजय का क्रिकेट करियर

अगर मुरली विजय के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट के अलविदा कह दिया था। अपने करियर में 61 टेस्ट मैच में 3982 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 17 मैच मे 339 रन बनाए हैं। इसके टी20 की बात की जाए तो उन्होंने  9 मैच में 169 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: इंडिया ए के लिए खेल रहे इन 4 खिलाड़ियों की इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-XI में जगह पक्की, पंत-सुंदर की जगह पर लटकी तलवार

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!