Ishan Kishan: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन गई है और ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उन्होंने न सिर्फ फाइनल में बल्कि पूरे टूर्नामेंट में इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। वह इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
मगर फाइनल जीतने के बाद उन्होंने एक ऐसी खबर साझा की है, जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है। ईशान ने बताया कि उनके बहन का निधन हो गया, जिससे वी मैच से पहले ही पूरी तरह से टूट गए थे। मगर साथी खिलाड़ियों ने उनका हौसला बढ़ाया और टीम ने अंत में जीत दर्ज की।
Ishan Kishan की बहन का हुआ निधन
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच 8 मार्च को खेला गया। लेकिन मैच से एक दिन पहले 7 मार्च को ईशान (Ishan Kishan) की चचेरी बहन का एक कार एक्सीडेंट के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार किशन की चचेरी बहन और उनके बहनोई दोनों कार एक्सीडेंट में नहीं रहे। दोनों एक शादी को अटेंड करने के बाद वापस लौट रहे थे और इसी दौरान कार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हालांकि उनके बच्चे बच गए। एक बच्चे की उम्र 3 साल वहीं दूसरे की सिर्फ 6 महीने बताई जा रही है।
बहन को किया जीत समर्पित

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर बताया कि फाइनल से एक दिन पहले ही उनकी चचेरी बहन की मौत हुई और वो जाना चाह रहे थे। लेकिन हम मैच होने के कारण और हार्दिक पांड्या द्वारा उन्हें हौसला दिए जाने के बाद उन्होंने फाइनल खेलने का निर्णय किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलवाने में काफी बड़ी भूमिका अदा की।
किशन ने कहा, “सच कहूं, तो मैच से पहले कल मेरी चचेरी बहन का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। मैं उसके लिए अच्छा खेला, मैंने हार्दिक भाई से बात की उन्होंने कहा कि टीम को प्राथमिकता दो। मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं और आज महिला दिवस है, इसलिए यह और भी खास है।”
यह भी पढ़ें: फाइनल जीत टीम इंडिया को मिले 27.5 करोड़ रुपये, न्यूज़ीलैंड हुई मालामाल, पाकिस्तान ने भी लूट लिए करोड़ों
गर्लफ्रेंड संग दिखे ईशान किशन
मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच देखने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के परिवार वाले पहुंचे थे। इस दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया भी वहां पर मौजूद थीं और दोनों ने ट्रॉफी संघ सेलिब्रेशन किया और तस्वीरें क्लिक कीं। जानकारी के अनुसार बहुत जल्द दोनों सात फेरे भी ले सकते हैं। वैसे भी दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार हैं।
Hardik Pandya and Ishan Kishan dancing with their girlfriends after winning the T20 World Cup 2026 final.❤
Ishan Kishan kissing his girlfriend — one of the craziest moments of the match. 🏆 pic.twitter.com/in9PVwUmo0
— Sonu (@Cricket_live247) March 8, 2026
FAQs
ईशान किशन की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: इंडिया ने तीसरी बार जीता खिताब, जानें अब तक किस टीम ने जीती कितनी ट्रॉफी