The names of the 10 captains of IPL 2025 have come out, Delhi Capitals and KKR are surprising

(IPL 2025): IPL2025 को शुरू होने में अभी कुछ वक्त बाकी है लेकिन फ्रेंचाइजी अभी से तैयारी में जुट गई है और कुछ फ्रेंचाइजी ने तो अभी तक अपने प्रैक्टिस कैंप भी लगाने शुरू कर दिए है। चैंपियंस ट्रॉफी की समाप्ति के बाद सभी आईपीएल टीमों के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे और अब पूरे जोरो शोर से तैयारी शुरू हो जाएगी।

आईपीएल के इस सीजन के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान भी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो दिग्गज खिलाड़ी जो इस सीजन अपनी अपनी फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे।

IPL 2025 में ये खिलाड़ी करेंगे कप्तानी

IPL 2025 के 10 के दस कप्तानों के नाम आए सामने, दिल्ली कैपिटल्स और KKR का चौंकाने वाला 1

चेन्नई सुपर किंग्स– आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड ही पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी कप्तानी कर रहे होंगे।

मुंबई इंडियंस– मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भी पिछले सीजन की तरह इस सीजन हार्दिक को कप्तान बनाया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– आरसीबी ने भी इस सीजन के लिए अपना कप्तान चुन लिया हैं उन्होंने रजत पाटीदार को इस बार कप्तान बनाया है।

गुजरात टाइटंस– गुजरात की टीम ने अपने युवा कप्तान शुभमन गिल को ही बैक किया है। गुजरात का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था लेकिन फ्रेंचाइजी ने कोई बदलाव नहीं किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद– सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले अर्श से फर्श पर पहुंचाने वाले उनके कप्तान पैट कमिंस इस समय चोटिल चल रहे है लेकिन आईपीएल तक उनके फिट होने की संभावना है।

राजस्थान रॉयल्स– राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी इस समय चोटिल चल रहे है। संजू ने जब से टीम की कप्तानी शुरू की है तब से वो राजस्थान को एक नई दिशा प्रदान करते हुए अच्छा प्रदर्शन करवाने में सफल हुए है।

पंजाब किंग्स– कोलकता नाइट राइडर्स को पिछले सीजन ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स– लखनऊ की टीम ने भी अपने कप्तान को इस बार बदला है। पिछले सीजन लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे लेकिन इस बार ऋषभ पंत लखनऊ की कमान संभाल रहे होंगे।

कोलकता नाइट राइडर्स– कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इस बार वेंकटेश अय्यर कर सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है लेकिन कोलकाता के कोच भी एमपी से आते है इसलिए उन्हें कप्तानी दी जा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स– दिल्ली कैपिटलस के कप्तान ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का निर्णय लिया था और अब इस बार अक्षर पटेल दिल्ली की कप्तानी सम्भाल सकते है।

Also Read: नीता अंबानी ने चंद पैसों में खरीदा है ऐसा खिलाड़ी, जो मुंबई इंडियंस को अकेले ही बना देगा IPL 2025 का चैंपियन