Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद गरीबी में जिंदगी जी रहीं नताशा स्टेनकोविक, सड़कों पर ऑटो से कर रही सफर, VIDEO वायरल

Hardik Pandya तलाक के बाद गरीबी में जिंदगी जी रहीं नताशा स्टेनकोविक, सड़कों पर ऑटो से कर रही सफर, VIDEO वायरल

Natasha Stankovic living in poverty after divorce from Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ अपने प्यार के रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया था और एक बेटे के पेरेंट्स भी बने। हालांकि, फिर साल 2024 की शुरुआत में इनका रिश्ता खराब होता नजर आया और इसके बाद जुलाई 2024 में इन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक में से किसी ने भी अलग होने की वजह सार्वजानिक तौर पर नहीं बताई। तलाक के बाद, नताशा कुछ समय के लिए अपने घर सर्बिया वापस चली गई थीं लेकिन फिर वो दोबारा मुंबई वापस आ गईं। हालांकि, अब लगता है कि उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वो अपनी कार की बजाय ऑटो में सफर करती नजर आ रही हैं।

सड़क पर ऑटो से सफर करती दिखीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पूर्व पत्नी नताशा

Hardik Pandya से तलाक के बाद गरीबी में जिंदगी जी रहीं नताशा स्टेनकोविक, सड़कों पर ऑटो से कर रही सफर, VIDEO वायरल

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)  से तलाक के बाद, अभी तक किसी को भी अपना जीवनसाथी नहीं बनाया है और ना ही उनकी किसी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबर है। उन्हें अक्सर अपने करीबी दोस्त अलेक्जेंडर अलेक्स के साथ देखा जाता है। इस बीच नताशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नताशा तैयार होकर रोड किनारे ऑटो वाले को बुला रही हैं। इसके बाद, वो ऑटो वाले से कुछ बात करती हैं और फिर अंदर बैठ जाती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर का मानना है कि शायद नताशा पैसों की कमी से जूझ रही हैं, तभी उन्हें ऑटो से सफर करना पड़ रहा है।

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक पर अक्सर ये आरोप भी लगते हैं कि उन्होंने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से तलाक के समय काफी ज्यादा एलीमोनी ली थी। हालांकि, इसके बारे में कुछ भी सार्वजानिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने किया अपनी निजी जिंदगी मूव ऑन

नताशा स्टेनकोविक ने भले ही तलाक के बाद, अभी तक मूव ऑन न किया हो लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आगे बढ़ चुके हैं। तलाक के बाद, हार्दिक का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने खुद कभी किसी के साथ अपना नाम नहीं जोड़ा। हालांकि, अब उनकी जिंदगी में माहिएका शर्मा की एंट्री हो चुकी है और दोनों अपने रिश्ते को सार्वजानिक भी कर चुके हैं। हार्दिक को अक्सर माहिएका के साथ देखा जाता है और दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

कुछ समय पहले तो ये भी रिपोर्ट्स आई थीं कि हार्दिक पांड्या ने माहिएका शर्मा के साथ सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इसको लेकर सार्वजानिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड भी पेशे से मॉडल हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या होंगे एक्स-फैक्टर

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। इसमें टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का रोल काफी अहम होने वाला है, क्योंकि वो गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। बल्ले से हार्दिक पर तेजी से रन बनाने का दारोमदार होगा, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे पेसर के रूप में योगदान देने की जिम्मेदारी होगी। हार्दिक दोनों ही भूमिकाओं को निभा सकते हैं। इसी वजह से उन्हें भारत का एक्स-फैक्टर भी माना जा रहा है।

FAQs

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक कब हुआ था?
जुलाई, 2024
हार्दिक पांड्या की मौजूदा समय में गर्लफ्रेंड कौन है?
माहिएका शर्मा

यह भी पढ़ें: नेपाल के कप्तान ने धोनी-कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आइडल, बोले ‘मैं उनका बहुत बड़ा फैन…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!