Posted inक्रिकेट न्यूज़

ना धोनी-ना कोहली, बल्कि IPL 2025 के बाद रहाणे-धवन का दोस्त कर सकता संन्यास का ऐलान

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल (IPL 2025) का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच ये आईपीएल (IPL 2025) कुछ खिलाड़ियों का आखिरी आईपीएल सीजन भी साबित हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट है कि आईपीएल के 18वें सीजन के बाद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन का जिगरी दोस्त संन्यास ले सकता है।

IPL 2025 के बाद ये खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

Rohit Sharma

यहां हम किसी और की नहीं  बल्कि फैंस के चहेते मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बात कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह आईपीएल (IPL 2025) सीजन रोहित शर्मा का आखिरी आईपीएल हो सकता है।

दरअसल ऐसा रोहित की बढ़ती उम्र, उनकी फिटनेस और प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा रहा है। 38 साल के रोहित पिछले एक-दो साल से आईपीएल में प्रदर्शन करने में नाकाम हो रहे हैं, जिस कारण वह आईपीएल से दूरी बना सकते हैं।

CSK vs MI मैच में नहीं खोल पाए खाता

बता दें कल यानी 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला गया जिसमें चेन्नई ने बाजी मारी। इस मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। रोहित के लिए यह मैच एक बुरे सपने की तरह रहा।

वह पिछले कुछ समय से आईपीएल में अपने फॉर्म के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस कारण अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं।

पिछले कुछ आईपीएल सीजन से फ्लॉप हो रहे रोहित

मुंबई इंडियंस (MI) के ट्रॉफी विनिंग कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भले ही मुंबई को 5 ट्रॉफी से नवाजा हो लेकिन अब वह आईपीएल में प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। बता दें रोहित आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

अगर पिछले साल की बात की जाए तो रोहित ने पिछले साल 14 मैच में 32 की औसत से 417 रन बनाए थे, वहीं साल 2023 और 2022 में रोहित का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। उसमें उन्होंने क्रमशः 20.75 की औसत से 332 रन और 19.14 की औसत से 268 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: धोनी की CSK ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, इस गलती के कारण प्लेऑफ से हो सकती बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!