Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

आईपीएल के बीच बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही बॉलर ने चटका दिए 9 विकेट, दुश्मन टीम सिर्फ 13 पर ऑलआउट

New World Record Set Amidst the IPL: Laura Cardoso Named Player of the Match After Taking 9 Wickets; Opposing Team All Out for Just 13 Runs.

आईपीएल (IPL) में बेस्ट बाउलिंग फिगर्स का रिकार्ड वेस्टइंडीज के अल्ज़ारी जोसेफ़ के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2019 में 12 रन देकर कुल 6 विकेट चटकाए थे। लेकिन आईपीएल 2026 के बीच एक खिलाड़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

एक गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर न सिर्फ 9 विकेट चटकाए हैं। बल्कि विरोधी टीम को 13 रन पर ऑल आउट करने का भी काम किया है। तो आइए जान लेते हैं, कौन है वो खिलाड़ी और किसके बीच खेला गया था मैच।

इस खिलाड़ी ने लिए 9 विकेट

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने 9 विकेट लिए हैं वो आईपीएल में किसी टीम का नहीं बल्कि ब्राजील की है। ब्राजील की लॉरा कार्डोसो (Laura Cardoso) ने अपने तीन ओवर के स्पेल में दो मेडन ओवर डालें और चार रन लुटाए। उनकी इकोनॉमी 1.33 की रही। लेकिन सबसे खतरनाक रही उनकी विकेट लेने की काबिलियत।

उन्होंने एक के बाद एक कर कुल 9 विकेट चटकाए और सामने वाली टीम उनकी खतरनाक गेंदबाजी के आगे थोड़े देर भी नहीं टिक सकी। लॉरा कार्डोसो की गेंदबाजी के सामने लिसोटो की टीम महज 6.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। यह टीम लगातार एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और 203 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए 189 रन से हार गई। लिसोटो की यह काफी बड़ी हार रही और इस हार से उसकी टीम का मनोबल पूरी तरह से टूट गया।

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: 21 साल के अनजान खिलाड़ी ने किया कमाल, छक्कों की बारिश कर लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, कोलकाता की दिल तोड़ने वाली हार

Laura Cardoso बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच

Laura Cardoso named Player of the Match.
Laura Cardoso named Player of the Match.

लॉरा कार्डोसो ने बैटिंग के दौरान दो गेंद में चार रन बनाए और गेंदबाजी के दौरान तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया। ब्राजील के लिए बैटिंग के दौरान मोनिक मचाडो ने सबसे ज्यादा 69 रन वहीं रॉबर्टा एवरी ने 48 रन की पारी खेली।

इस दौरान लौरा अगाथा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने 26 रन बना डालें। इस टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में अहम रोल निभाया।

कमाल का रहा है लॉरा कार्डोसो का करियर

बताते चलें कि लॉरा कार्डोसो की उम्र इस समय महज 21 साल है और इस 21 वर्षीय बोलिंग ऑलराउंडर ने अब तक 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 4 रन देकर 9 विकेट रहा है। उन्होंने 4.27 की इकोनॉमी जबकि 13.6 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं।

उनका औसत 9.76 रहा है। इस दौरान 71 के बेस्ट स्कोर और तीन अर्धशतक के साथ लॉरा ने 656 रन भी बना रखे हैं। लौरा लगातार मैचों में कमाल करते चली आ रही हैं। अंतिम पांच मैचों में उन्होंने कुल 14 विकेट चटकाए हैं और 3 बार 50 से ऊपर की पारी खेली है।

FAQs

लॉरा कार्डोसो की उम्र क्या है?
21 साल
लॉरा कार्डोसो ने कितने विकेट लिए हैं?
9 विकेट

यह भी पढ़ें: कौन है 21 साल का मुकुल चौधरी, जिसने लाइफ में पहली बार फ्लड लाइट में खेला मैच और टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!