Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए टीम घोषित, 5 खिलाड़ियों को दिया डेब्यू

New Zealand T20 सीरीज के लिए टीम घोषित, 5 खिलाड़ियों को दिया डेब्यू

Squad Announced For New Zealand T20I Series: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है। इस टूर्नामेंट का समापन 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल के साथ होगा। इसके बाद, कुछ टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलने में व्यस्त हो जाएंगी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है।

ये दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में जगह बनाने में सफल रही हैं। इनके बीच 15 मार्च से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है और इसके लिए दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दर्जे की टीम चुनी है, क्योंकि उनके खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर रहेंगे और फिर उन्हें आईपीएल में भी हिस्सा लेना है, जिसकी शुरुआत इस टी20 सीरीज के समापन के अगले दिन यानी 26 मार्च से होनी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल सिर्फ तीन अफ्रीकी खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड (New Zealand) सीरीज के लिए स्क्वाड में मिला मौका

New Zealand T20 सीरीज के लिए टीम घोषित, 5 खिलाड़ियों को दिया डेब्यू

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल ज्यादातर मुख्य खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम देने का फैसला किया है, जिसमें नियमित कप्तान एडेन मार्करम का नाम भी शामिल है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वाड से सिर्फ तीन ही प्लेयर को न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाली टी20 सीरीज के लिए सिलेक्ट किया है। ये तीन खिलाड़ी केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ हैं।

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान केशव महाराज को ही बनाया गया है, जो पहले भी कई मौकों पर कमान संभाल चुके हैं। महाराज ने अभी तक 5 मैचों में कप्तानी की है और 4 में दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई है। ऐसे में वो अपने शानदार रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी दिया मौका

जैसा कि हमने बताया टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण और फिर आईपीएल 2026 को देखते हुए, दक्षिण अफ्रीका ने अपने ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है। इसी वजह से न्यूजीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज के लिए 5 अनकैड खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है। ये अनकैप्ड खिलाड़ी – कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, ईथन बॉश और नकोबानी मोकोएना हैं। जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन के भाई हैं, जो टीम में भी शामिल हैं, जबकि ईथन बॉश, कॉर्बिन बॉश के छोटे भाई हैं। इन सभी पाँचों अनकैप्ड खिलाड़ी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में इनके पास न्यूजीलैंड सीरीज में डेब्यू का मौका रहेगा।

न्यूजीलैंड (New Zealand) सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड को लेकर हेड कोच ने दी प्रतिक्रिया

दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा,

“टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद हो रही इस सीरीज के चलते, टूर्नामेंट के अधिकांश खिलाड़ी घर लौट जाएंगे, जिससे इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका मिलेगा। केशव को प्रोटियाज की कप्तानी का अनुभव है और वे दो टीमों को एसए20 फाइनल तक ले जा चुके हैं। उनका नेतृत्व और शांत स्वभाव उन्हें इस दौरे पर टीम का नेतृत्व करने के लिए आदर्श व्यक्ति बनाते हैं।”

दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड

केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलाने, लूथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन और जेसन स्मिथ

FAQs

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज कब से शुरू होनी है?
15 मार्च
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपना कप्तान किसे नियुक्त किया है?
केशव महाराज

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!