IPL 2026 : वेस्टइंडीज के एक धाकड़ बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब उन्होंने मुंबई इंडियंस की एक और फ्रेंचाइजी को बतौर कप्तान ज्वॉइन कर लिया है। वहीं फ्रेंचाइज़ी ने इस खिलाड़ी को अपना कप्तान घोषित करते हुए लिखा — “हमारे हीरो, हमारे लीजेंड, हमारे कप्तान!” 29 वर्षीय इस पॉकेट डायनामाइट को कॉग्निजेंट मेजर लीग क्रिकेट के आगामी सीजन से पहले टीम की कमान सौंप दी गई है। कौन है ये खिलाड़ी आइये जानते है।
SA20 सीजन 4 में निकोलस पूरन MI Cape Town के कप्तान
बता दे SA20 लीग के चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन विंडो 18 जुलाई को बंद हो गई। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन या प्री-साइन करने की अनुमति थी, जिसमें 3 दक्षिण अफ्रीकी और 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे। वहीं MI Cape Town ने इस अवसर का भरपूर फायदा उठाते हुए न केवल अपनी पिछली चैंपियन स्क्वाड की रीढ़ को बरकरार रखा, बल्कि निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज को भी Wildcard के रूप में शामिल कर लिया।
Also Read : सबसे महंगी IPL फ्रेंचाइजी बनी ये टीम, CSK और MI को पीछे छोड़ रच दिया इतिहास
बता दे पूरन अब उस टीम का हिस्सा बन चुके हैं, जिसने पिछले सीजन में SA20 ट्रॉफी जीती थी। वहीं रिटेंशन लिस्ट में राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, जॉर्ज लिंडे, रायन रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं। पूरन की एंट्री से MI Cape Town की बल्लेबाजी में एक नई जान आ गई है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
दरअसल, निकोलस पूरन ने कुछ ही समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 61 ODI और 104 टी 20I मुकाबले खेले, लेकिन अब वह पूरी तरह से फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। साथ ही इसकी एक बड़ी वजह है—आर्थिक अंतर। वेस्टइंडीज बोर्ड से उन्हें सीमित मैच फीस मिलती थी, जबकि फ्रेंचाइजी लीग्स में उनकी कमाई करोड़ों में होती है।
उदाहरण के तौर पर, आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ₹21 करोड़ में रिटेन किया था। बता दे SA20 लीग भी अब दुनिया की शीर्ष T20 लीग्स में गिनी जा रही है और इसमें भाग लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ा अवसर माना जाता है। MI Cape Town के साथ जुड़ने से निकोलस पूरन को न केवल एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा, बल्कि मुंबई इंडियंस के ग्लोबल नेटवर्क का भी हिस्सा बने रहेंगे।
MI के ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा
वहीं मुंबई इंडियंस अब केवल आईपीएल तक सीमित नहीं रही है। उनकी फ्रेंचाइजी अब MLC (अमेरिका), ILT20 (यूएई), SA20 (साउथ अफ्रीका) और MI Emirates जैसी लीग्स में भी एक्टिव हैं। पूरन इससे पहले MI New York के लिए भी खेल चुके हैं और अब SA20 में MI Cape Town की जर्सी पहनेंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूरन का फोकस अब पूरी तरह से ग्लोबल T 20 लीग्स पर है और MI के साथ उनका गठबंधन और भी मजबूत होता जा रहा है।
IPL 2026 में भी दिखेगा पूरन का जलवा
ऐसे में SA20 में शानदार प्रदर्शन के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि निकोलस पूरन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किस तरह का खेल दिखाते हैं। लगातार लीग क्रिकेट में खुद को साबित करने वाले पूरन अब एक परिपक्व खिलाड़ी के रूप में उभर चुके हैं और उनका अनुभव किसी भी टीम के लिए अमूल्य हो सकता है।