IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा एक बेहतरीन स्क्वाड को तैयार किया गया है और इस स्क्वाड को देखने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स यह कह रहे हैं कि, मुंबई आईपीएल के इस सत्र में खिताब अपने नाम कर सकती है। मुंबई इंडियंस के बारे में यह खबर आई है कि, इनकी मैनेजमेंट ने IPL 2025 के लिए खास प्लानिंग की है और इसी वजह से मैदान में अधिकतर मौकों पर यही बाजी मरते हुए दिखाई देंगे। कुछ लोगों का तो कहना है कि, IPL 2025 के लिए मैनेजमेंट के द्वारा एक टोटके को तैयार किया गया है और सभी समर्थक इस टोटके को मास्टर प्लान के रूप में देख रहे हैं।
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनाया टोटका

जैसे-जैसे IPL 2025 करीब आ रहा है वैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा नीलामी के दौरान टोटके को किया गया है। मुंबई के सभी समर्थक इस टोटके के बारे में जानने को लेकर बेताब बैठे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, मुंबई इंडियंस ने 5 मर्तबा खिताब को अपने नाम किया है और इस दौरान इन्होंने जब-जब सफलता हासिल की है तो प्लेइंग 11 में एक विदेशी बल्लेबाज जरूर शामिल था। अब इस साल भी मुंबई अपनी प्लेइंग 11 में एक खतरनाक बल्लेबाज को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका देगी।
IPL 2025 में मुंबई के लिए ओपनिंग करेगा ये विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा विदेशी सलामी बल्लेबाजों के तौर पर 2 खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया है। मैनेजमेंट के द्वारा नीलामी में इंग्लिश सलामी बल्लेबाज विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को मौका दिया है। इन दो खिलाड़ियों में से कोई एक खिलाड़ी ही रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में दिखाई देगा। इसी टोटके की वजह से ही कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस इस खिताब को अपने नाम कर सकती है।
ये विदेशी सलामी बल्लेबाज रहे हैं प्लेइंग 11 हिस्सा
मुंबई ने साल 2013 में पहली बार खिताब को अपने नाम किया था और इस टीम के लिए फाइनल मुकाबले में ड्वेन स्मिथ और आदित्य तारे सलामी बल्लेबाज की भूमिका में थे, वहीं आईपीएल 2015 में लेंडल सिमंस और पार्थिव पटेल की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी। जबकि 2017 के फाइनल मुकाबले में भी लेंडल सिमंस और पार्थिव पटेल की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी। साल 2019 और 2020 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें – अभी गुमनाम है 155kmph से बॉल फेंकने वाले ये गेंदबाज, लेकिन IPL 2025 से बन जाएगा भारत का अगला जसप्रीत बुमराह