Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन के दौरान पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कई खिलाड़ियों पर काफी महंगी-महंगी बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। हालांकि उन्हीं में से तीन खिलाड़ी मुंबई की हार की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वह तीन खिलाड़ी कौन हैं, जिनकी वजह से मुंबई को मुंह की खानी पड़ सकती है।
इन 3 की वजह से हो सकता है Mumbai Indians को नुकसान
विक जैक्स (Will Jacks)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 26 वर्षीय युवा ऑलराउंडर विल जैक्स बीते सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते दिखाई दिए थे। लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन पर 5.25 करोड रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। विल जैक्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर मुंबई इंडियंस काफी खुश है।
लेकिन यह खिलाड़ी उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं, क्योंकि यह एक इंग्लिश खिलाड़ी हैं और अक्सर इंग्लिश खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट अपने देश वापस लौट जाते हैं। बीते सीजन भी विल जैक्स आरसीबी को बीच मझदार में छोड़ पाकिस्तान से टी20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे।
दीपक चाहर (Deepak Chahar)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान जिन स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है उनमें अगला नाम भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का है। दीपक बीते सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे और इस सीजन मुंबई का हिस्सा हैं। लेकिन दीपक पर बोली लगाना यानी दीपक को अपनी टीम में शामिल करना मुंबई की काफी बड़ी भूल है।
दरअसल, दीपक अक्सर चोटिल रहते हैं और बीते सीजन चोटिल होने की वजह से वह कई मैचों में खेलते दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में अगर इस सीजन भी वह चोट के कारण मुकाबला मिस करेंगे। तो मुंबई को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
करण शर्मा (Karn Sharma)
आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जिन खिलाड़ियों की वजह से हार का सामना करना पड़ सकता है उनमें अगला नाम कर्ण शर्मा का है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने करण शर्मा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
लेकिन करण को टीम में शामिल करना मुंबई के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि करण काफी महंगे साबित होते हैं। बीते सीजन उन्होंने 9 मैचों में गेंदबाजी की थी और इस दौरान उन्होंने 10.58 की इकोनॉमी से रन खर्च थे। वहीं इस बीच वह केवल 7 विकेट ही अपने नाम कर सके थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में विराट कोहली से भी कम पैसे ले रहा ये खिलाड़ी, लेकिन RCB का कप्तान बन जिताएगा ट्रॉफी