आईपीएल 2025 (IPL 2025): आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को बड़ा झटका लगा है। अभी तो किसी भी टीम की तरफ से रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भी सामने नहीं आई है उसके बावजूद मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के पहले मैच में बड़ी मुसीबत के सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से टीम को आगे टूर्नामेंट में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
स्लो ओवर रेट के कारण लगा है Hardik Pandya पर बैन
आपको बता दें, कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बैन की वजह से पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले सीजन कुछ मैचों में गेंदबाजी करते हुए तय समय से ज्यादा लिया था, जिसकी वजह से उन्हें ये बैन का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई टीम तीन मैचों में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है तो उसके कप्तान पर जुर्माना के साथ साथ बैन भी लगाया जाता है। जिसके बाद अब पहले मैच में टीम के कप्तान हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव हो सकते है।
हार्दिक को जुर्माने के साथ बैन का सामना करना पड़ा
यहीं कारण है कि हार्दिक के ऊपर पिछले साल आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण बैन लगा था जो उन्हें आने वाले सीजन के पहलीच पूरा करना होगा। आपको बता दें, कि पहली गलती पर 12 लाख जुर्माना लगता है, दूसरी गलती होने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। इसके साथ ही हार्दिक के ऊपर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।
मुंबई इंडियंस का पिछले साल प्रदर्शन बहुत खराब रहा था और उन्होंने प्वाइंट्स टेबल के आखिरी स्थान पर फिनिश किया था। रोहित को सीजन के पहले जिस तरीके से कप्तानी से हटाया गया था उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ फैंस में काफी गुस्सा देखने को मिला था, जिसका सामना कप्तान हार्दिक पंड्या को करना पड़ा था। फैंस ने हार्दिक को स्टेडियम में भी जमकर बू किया था।
क्राउड ने हार्दिक को जमकर किया था बू
मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक की कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी। मीडिया में ये खबरें भी आई थी कि टीम के सीनियर खिलाड़ी हार्दिक को कप्तानी से नाखुश है। जिसकी वजह से टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही है।