Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

DPL 2025 से नीता अंबानी को मिला रोहित शर्मा का खतरनाक रिप्लेसमेंट, नीलामी में 25 करोड़ तक लुटाने को तैयार

DPL 2025 से नीता अंबानी को मिला रोहित शर्मा का खतरनाक रिप्लेसमेंट, नीलामी में 25 करोड़ तक लुटाने को तैयार

DPL 2025 : आपको बता दे दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के दूसरे ही मुकाबले में एक ऐसा नाम सामने आया है, जो आने वाले समय में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सुपरस्टार बनने को तैयार है। दरअसल, भारतीय टीम के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान ने इस लीग में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया है कि अब आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरें उन पर टिक चुकी हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी खुद यश ढुल को टीम में शामिल करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की नीलामी में 25 करोड़ रुपये तक दांव लगाने को तैयार हैं। कारण साफ है – रोहित शर्मा के बाद टीम को एक इंडियन मैच विनर की सख्त जरूरत है। और कौन है वो खिलाडी आइये जानते है ?

यश ढुल का DPL 2025 में पहला शतक

हम जी खिलाडी की बात कर रहे है वो कोई नहीं बल्कि यश ढुल है। बता दे यश ढुल  ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) के दूसरे मैच में 56 गेंदों में नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेली। और तो और इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए, जिससे उनकी स्ट्राइक रेट 180 के आसपास रही।

Also Read – वर्ल्ड कप 2026 में ये 3 खिलाड़ी भारत को दिला सकते हैं ट्रॉफी, पर गंभीर नहीं देते इन्हें भाव

वहीं यह दिल्ली प्रीमियर 2025 (DPL 2025) लीग के इस सीजन का पहला शतक था, और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। साथ ही खास बात यह है कि उन्होंने यह पारी अरुण जेटली स्टेडियम जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर खेली, जो भविष्य के लिए बड़ा संकेत है।

भारतीय टीम में पहले ही कर चुके हैं कमाल

याद दिला दे यश ढुल का नाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया नहीं है। वह 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में इंडिया ने विश्व चैंपियन का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलने का मौका मिला, लेकिन सीमित अवसरों के चलते वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। अब दिल्ली प्रीमियर 2025 (DPL 2025) में उनकी यह पारी उनके करियर को फिर से नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

मैच की बारीकियां 

मैच की बात करे तो यह मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था। बता दे नॉर्थ दिल्ली की ओर से सार्थक रंजन ने 82 और अर्णव बग्गा ने 67 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं, जिससे टीम ने 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लेकिन, यश ढुल ने अपने दम पर यह लक्ष्य 17.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। उनके साथ युगल सैनी ने 36 और जोंटी सिद्धू ने नाबाद 23 रन बनाए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो विकेट मिले लेकिन यश को रोकना किसी के बस की बात नहीं थी।

IPL 2026 की नीलामी में मच सकता है कोहराम

बता दे यश ढुल की इस धमाकेदार पारी ने IPL स्काउट्स और टीम मालिकों का ध्यान खींच लिया है। खासकर मुंबई इंडियंस जो अब रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी की तलाश में है, उनकी नजरें यश पर टिकी हैं। क्यूंकि नीता अंबानी हमेशा से युवा भारतीय टैलेंट को महत्व देती रही हैं, और अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी में यश ढुल पर ₹25 करोड़ तक की बोली लग सकती है। और अगर ऐसा हुआ, तो यह यश ढुल के लिए इतिहास रचने वाला पल साबित होगा।

Also Read : एशिया कप 2025 से सूर्य कुमार यादव हुए बाहर, इस दिग्गज ऑलराउंडर को मिली कप्तानी

Nitish Kumar

मैं नितीश कुमार, एक समर्पित क्रिकेट कंटेंट राइटर हूँ। मेरा लक्ष्य है मैदान पर...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!