Mumbai Indians IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कई सारे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है और उन्हीं में से कई खिलाड़ी इस टीम को छठी बार चैंपियन बनने में मदद कर सकते हैं।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चंद पैसों में खरीदा है। लेकिन आईपीएल 2025 में वह इस टीम का सबसे बड़ा मैच विनर साबित हो सकता है।
यह खिलाड़ी साबित हो सकता है सबसे बड़ा मैच विनर
दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में पहली बार शामिल हुए साउथ अफ्रीकी स्टार रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) हैं। मालूम हो कि रयान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान एक करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था और रयान का रीसेंट टाइम में जैसा प्रदर्शन रहा है वह इस टीम के लिए सबसे बेहतरीन कर सकते हैं।
लगातार धमाल मचा सकते हैं रयान रिकेल्टन
28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन बीते कुछ समय से लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं। अपने अंतिम 10 पारियों में वह एक भी बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट नहीं हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने हाल ही में एक बेहतरीन शतक लगाया था।
इससे पहले भी वह लगातार रन बनाते आ रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के दौरान भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
SA20 में भी धमाल मचाते नजर आए थे रयान रिकेल्टन
रयान रिकेल्टन ने SA20 2024-25 में सिर्फ आठ मैचों में 178 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने इसके बीते सीजन में भी काफी धांसू प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसके लास्ट सीजन (SA20 2023-24) में 10 मैचों में 530 रन बनाए थे। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 173.77 और औसत 58.88 का रहा था। ऐसे में वह आईपीएल 2025 में भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज काफी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।