Nita Ambani: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुट गई है। बहुत जल्द अगले सीजन के लिए ऑक्शन होगी जिसमें फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेंगे। जिस फ्रेंचाइजी के लिए ये सीजन संघर्ष से भरा रहा है।
वो फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए अभी से ही ऑक्शन का इंतजार कर रही है ताकि वह टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों को अपनी फ्रेंचाईज में शामिल कर सकें। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) की मालकीन नीता अंबानी (Nita Ambani) भी एक श्रीलंकाई खिलाड़ी पर नजर बनाए हुए हैं। वह जैसे ही ऑक्शन में आएगा उस पर 25 करोड़ भी लुटाने को तैयार हैं।
इस खिलाड़ी पर बड़ा दाव खेल सकती हैं Nita Ambani
दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले लीग आईपीएल (IPL) के अगले सीजन के लिए कुछ महीने में ही ऑक्शन होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी इसके लिए अभी से तैयारी में जुटी हुई है।
लेकिन आईपीएल की सबसे सफल टीामों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) की मालकीन नीता अंबानी (Nita Ambani) इस ऑक्शन का बेसब्री से इंंतजार कर रही हैं, क्योंकि वह उन्हें इस ऑक्शन में एक खिलाड़ी के आने का इंतजार है। यहां पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) हैं।
राजस्थान से रिलीज हो सकते हैं हसरंगा
फिलहाल हसरंगा (Wanindu Hasaranga) राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। वानिन्दु हसरंगा को राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिलल किया था। हालांकि हसरंगा का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा, जिस कारण उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें राजस्थान द्वारा रिलीज किया जा सकता है।
यदि हसरंगा ऑक्शन में आते हैं तो मुंबई इंडियंस उन पर बड़ा दाव खेल सकती है। नीता अंबानी (Nita Ambani) उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल करना चाहेंगी। फिर चाहें उन्हें हसरंगा पर 25 करोड़ ही क्यों न लुटाना पड़े।
यह भी पढ़ें: New Zealand के खिलाफ 3 ODI के लिए टीम का हुआ ऐलान, Kavya Maran की SRH के 2 खिलाड़ियों को जगह
IPL 2025 में हसरंगा का प्रदर्शन
अगर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वानिन्दु के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पिछले सीजन हसरंगा बल्ले और गेंद दोनो से ही फ्लॉप रहे हैं।
हसरंगा ने इस सीजन आरआर के 11 मैच खेले हैं जिनकी 11 पारियों में उन्होंने 11 विकेट चटकाए। भले ही वानिन्दु इस सीजन प्रदर्श करने में फेल रहे हो लेकिन उनके अंदर वो काबिलियत है कि वह किसी भी मोड़ पर मैच का रूख बदल सकते हैं।
कुछ ऐसा रहा हसरंगा का क्रिकेट करियर
अब यदि हसरंगा के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में सौ से भी ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने 4 टेस्ट, 66 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इसमें क्रमशः 196 रन, 1030 रन और 749 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने क्रमशः 4 टेस्ट विकेट, 108 वनडे विकेट और 138 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने आईपीएल में 37 मैच में खेले हैं जिनमें उन्होंने 46 विकेट चटकाए और 81 रन बनाए हैं।
वानिंदु हसरंगा को आईपीएल 2025 में कितने में खरीदा था?
हसरंगा ने आईपीएल में कितने मैच खेले हैं?
यह भी पढ़ें: ZIM-W vs UAE-W 1st ODI Preview in Hindi: पहले मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच,मौसम और संभावित XI