IPL 2026: आईपीएल 2025 को ख़त्म हुए अभी कुछ महीने ही गुज़रे है कि IPL 2026 के लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुट गयी है। और शायद इस रेस में मुंबई इंडियन सबसे आगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीता अम्बानी की नज़र अभी से ही केन विलियमसन के छोटे पर गड़ गयी है।
कौन है केन विलियमसन का छोटा भाई ?
दरअसल केन विलियमसन फिन एलेन की अपने छोटे भाई से भी बढ़कर मानते है, और नीता अम्बानी की नज़र फिन एलेन पर इसलिए जा टिकी है क्योंकि अभी हाल ही में MLC 2025 में फिन एलेन ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की है। बल्कि बल्लेबाज़ी ही नहीं क्रिकेट जगत में उन्होंने हाहाकार मचा दिया है। आपको बता दे फैंसिस्को यूनिकॉर्न की तरफ से खेलते हुए फिन एलेन में MLC 2025 के पहले ही मैच में 51 गेंदों का सामना करते हुए 296 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 151 रन ठोक दिए है।
वैभव सूर्यवंशी को भी छोड़ दिया पीछे
आपको बता दे 26 साल के बल्लेबाज फिन एलेन ने अपने इस शतक से वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने 19 छक्कों के साथ महान खिलाड़ी क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया। फिन एलेन बतौर ओपनर उतरे और उन्होंने तो लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा ही, साथ ही टीम ने भी पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।
बता दे फिन एलेन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 296 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 151 रन जड़ दिए। जिसमे 19 छक्के शामिल है, यानी उन्होंने 114 रन तो सिर्फ छक्के ठोक कर ही बना दिए थे। वहीं चौकों की बात करे तो वो महज़ उन्होंने सिर्फ 5 ही मारे।
लिहाज़ा उन्होंने अपना शतक सिर्फ 34 गेंद में ही पूरा कर डाला था। जिसका मतलब साफ़ है कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2025 में जमाए शतक से भी तेज शतक जड़ा।
क्रिस गेल और निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ डाला
आपको याद दिला दे, वैभव सूर्यवंशी में आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा करके दिखाया था। इसके अलावा आपको बता दे फिन एलेन ने निकोलस पूरन का रिकॉर्ड भी निस्तेनाबूत कर दिया। वहीं, निकोलस पूरन MLC 2023 में 40 गेंद में शतक जड़ चुके है। वहीँ क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बात करे तो BPL 2017 मेंउन्होंने एक मैच में 18 छक्के ठोक कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जोकि अब टूट चूका है।
IPL 2026 में क्यों चाहिए नीता अम्बानी को फिन एलेन?
तो आपको बता दे नीता अंबानी इस वक्त अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए एक ऐसे ही प्लेयर की तलाश में है जो ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करे तो अपने दम पर ही पूरी मैच का रुख बदल दे। फिलहाल आपको याद दिला दे आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 14 मैचों में से 8 जीत और 6 हार के बाद टॉप 4 में एंट्री कर चुकी थी। लेकिन छठी बार वो आईपीएल कप अपने नाम करने से चूके हैं। ऐसे में नीता अंबानी चाहेंगी कि फिन एलेन जैसा खिलाडी IPL 2026 में मुंबई टीम का हिस्सा बने और टीम को और मज़बूत बनाये।