Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे और इस टीम के लिए खेलते हुए इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने आईपीएल के इसी सत्र के शुरू होने से पहले ही इन्हें टीम के कप्तान के पद से हटाते हुए इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

मैनेजमेंट के इस रवैये को देखने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुश नहीं है और इसी वजह से वो अब जल्द से जल्द किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं। बीते दिन खेले गए मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन और रोहित शर्मा के बीच गहरी बातचीत देखी गई थी।

मुंबई इंडियंस के दोबारा कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा?

Rohit Sharma

जब से टीम की मालकिन नीता अंबानी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के दरमियान बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। तभी से सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट एक बार फिर से रोहित शर्मा को अपने साथ बतौर कप्तान जोड़ना चाहती है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या को रिप्लेस करते हुए दिखाई दे सकती है।

रोहित ने पहले ही जाहिर कर दी है मंशा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) केकेआर के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए थे और इस बातचीत में इन्होंने यह भी कहा था कि, मैनें मुंबई की टीम को अपने हाथों से बनाया है। इसके साथ ही यह भी कहा था कि, मुंबई इंडियंस के लिए यह मेरा आखिरी सीजन है और इसके बाद मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनूँगा। इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट को खूब खरी खोटी भी सुनाई गई थी।

कुछ इस प्रकार है मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन

अगर बात करें मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने करियर में खेले गए 221 मैचों की 217 पारियों में 29.69 की औसत और 131,.05 के स्ट्राइक रेट से 5731 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से मुंबई इंडियंस के लिए 2 शतकीय और 36 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हार्दिक पांड्या को बाहर कर रहे अगरकर, इस खिलाड़ी की अचानक 15 सदस्यीय टीम में एंट्री

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...