Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

नीता अंबानी अब लगाएगी बाबर-शाहीन पर बोली, ECB ने ‘द हंड्रेड’ के लिए सुनाया सख्त फैसला

Nita Ambani will now bid on Babar-Shaheen, ECB issues strict decision for 'The Hundred'

इंग्लैंड की टी20 लीग द हंड्रेड (The Hundred) की कई टीमें अब भारतीय मालिकों की हैं, जिस वजह से रिपोर्ट्स आ रही थीं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हमें कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देगा। हालांकि अब इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने नए संदेश जारी किए हैं। ECB ने सभी टीमों को ये साफ़ तौर पर आदेश दिए हैं कि किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी हिस्सा लेने के लिए योग्य होंगे।

ECB ने दिए सख्त आदेश

ECB gave strict orders to all The Hundred Teams
ECB gave strict orders to all The Hundred Teams

एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए एसीबी ने बताया, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और द हंड्रेड टीम की सभी आठ फ्रेंचाइजी ने यह पक्का करने का अपना वादा दोहराया है कि द हंड्रेड एक ऐसा कॉम्पिटिशन बना रहेगा जो सबको साथ लेकर चलने वाला, स्वागत करने वाला और सभी के लिए खुला हो।

ECB ने कहा कि द हंड्रेड लीग की शुरुआत नए दर्शकों तक पहुंचने, क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए की गई थी कि हर कोई – चाहे वो किसी भी जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता या अन्य किसी भी भेदभाव के अधीन हो, हमारे खेल में अपनी भागीदारी महसूस कर सके। यह शुरुआत से ही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है और आज भी हमारे हर कार्य के केंद्र में है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हार मिलते ही बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, नए हेड कोच का किया अधिकारिक ऐलान

बोर्ड ने कही बड़ी बात

प्रेस रिलीज में इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा, टूर्नामेंट के संचालन के लिए जिम्मेदार शासी निकाय के रूप में, ईसीबी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी प्रकार के भेदभाव की कोई गुंजाइश न हो, और ऐसे किसी भी आचरण से निपटने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाना चाहिए। ECB ने आगे कहा कि सभी आठ टीमें सिर्फ़ क्रिकेटिंग परफ़ॉर्मेंस, उपलब्धता और हर टीम की ज़रूरतों के आधार पर सिलेक्शन करने के लिए तैयार हैं।

फ्रेंचाइजियों पर होगा बड़ा दबाव

इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड के आदेश के बाद से फ्रेंचाइजियों पर काफी बड़ा दबाव रहने वाला है। उन्हें नॉन परफॉर्मिंग पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में शामिल करना पड़ सकता है। दरअसल, टी20 टूर्नामेंट में अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ी फ्लॉप होते हैं और पाकिस्तान बोर्ड द्वारा एनओसी न मिलने के कारण उपलब्ध नहीं हो पाते।

ऐसे में इन सभी चीजों को दरकिनार करते हुए भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को द हंड्रेड के लिए टीमों को चुनना पड़ सकता है नहीं तो और ज्यादा बवाल होगा। हालांकि बीते सीजन एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी हमें द हंड्रेड में खेलते दिखाई नहीं दिया था और अब तक बहुत ही कम पाकिस्तानी खिलाड़ी द हंड्रेड में खेलते दिखाई दिए हैं।

FAQs

द हंड्रेड में कुल कितनी भारतीय टीमें हैं?

4

यह भी पढ़ें: NZ vs SL: श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप सफर हुआ खत्म, न्यूज़ीलैंड ने 61 रन से जीता मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!