आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर क्वालीफायर-2 तक रहा और यहाँ पर मुंबई को पंजाब किंग्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी साधारण ही दिखाई दी और इसी वजह से टीम को फाइनल से हाथ धोना पड़ा है।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन को देखने के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी को बेहद ही मायूस देखा गया और कहा जा रहा है कि, नए सत्र से पहले ये अपनी टीम में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि, ये आईपीएल 2026 के पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से 13 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगी। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्सुक हैं कि, आखिरकार किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा।
Mumbai Indians के 13 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर!

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर समाप्त हो चुका है और अब कहा जा रहा है कि, टीम में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है जिन्होंने इस सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सीजन के पहले रिलीज किया जा सकता है।
सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्सुक हैं कि, आखिरकार किन खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, चरित असलांका, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, राज बावा, दीपक चाहर, और बेवन जैकब्स जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – ‘उन्होंने हमे दवाब में डाल दिया….पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलने के बाद बुरे तरीके से टूटे हार्दिक पांड्या, बताई हार की वजह
इन खिलाड़ियों को किया जाएगा रिटेन
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए महज कुछ ही खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, आगामी सत्र के लिए मैनेजमेंट सिर्फ इन्हीं खिलाड़ियों को ही रिटेन करते हुए दिखाई देगी।
कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र के पहले सिर्फ रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह को ही रिटेन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों ने इस सत्र में अपने प्रदर्शन से कई मैच जिताऐं हैं। कहा जा रहा है कि, आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा।
IPL 2025 में कुछ इस प्रकार था मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चरित असलांका, मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स और सत्यनारायण राजू।
इसे भी पढ़ें – कोहली, क्रुणाल, हेज़लवुड, पाटीदार (कप्तान), जितेश…फ़ाइनल मैच के लिए RCB की खतरनाक प्लेइंग 11 आई सामने