भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और उसके बाद काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी हुई थी और बीते कुछ समय से मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें वनडे टीम से भी निकालने पर तुले हुए हैं, जिसको लेकर हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने काफी बड़ा बयान दिया है। तो आइए जान लेते हैं देवजीत सैकिया ने क्या कुछ कहा है।
Devajit Saikia ने कही यह बात

विराट कोहली (Virat Kohli) के टीम से बाहर निकाले जाने को लेकर जब BCCI सचिव देवाजीत सैकिया से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को कोई भी बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। विराट उस लेवल पर हैं, वह कोई आम खिलाड़ी नहीं हैं। वह भारतीय क्रिकेट में एक लेजेंड हैं। कोई भी उन्हें कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।”
BCCI’s Secretary Devajit Saikia said – “Nobody can force a player of the stature of Virat Kohli to change and make a decision. Virat Kohli is at that level, He is not an ordinary player. He is a Legend in Indian cricket. Nobody can force him to make a decision”. (India Today). pic.twitter.com/9fudoRx24d
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 9, 2026
फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन
देवाजीत सैकिया के इंडिया टुडे में दिए इस बयान के बाद से ही फैंस लगातार उन्हें क्रिटिसाइज कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह सब गौतम गंभीर की छवि को सुधारने के लिए किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यही है कि गंभीर के आने के बाद ही रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को न चाहते हुए भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करना पड़ा और अगर गंभीर पर लगाम नहीं लगाई गई तो इन्हें वनडे से भी बाहर होना पड़ेगा।
मालूम हो कि जब विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो काफी ज्यादा बवाल मचा था। क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी लगातार आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उत्साहित थे और अचानक संन्यास ने लोगों को शक के घेरे में ले ला खड़ा किया। यही नहीं बल्कि विराट के कई करीबियों ने गौतम गंभीर पर निशाना साधा और बताया है कि कैसे एक कोच खिलाड़ियों को जबरदस्ती बाहर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे पाकिस्तान के कान
वनडे से कोई नहीं कर पायेगा बाहर
बताते चलें कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि गौतम गंभीर ने विराट कोहली (Virat Kohli) को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन यह भी पूरी तरह से हकीकत है कि वनडे टीम से विराट को बाहर कर पाना किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि विराट वनडे क्रिकेट में इस समय कमाल के लय में नजर आ रहे हैं और वह न सिर्फ इंडिया के बल्कि वर्ल्ड के नंबर वन वनडे बेटर हैं।
FAQs
विराट कोहली की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा की सर्जरी हुई कम्पलीट, अब शुरू करेंगे रिकवरी प्रोसेस, जानें कब होगी मैदान पर वापसी