Champions Trophy

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) को शुरु होने में अब बस 12 दिन का समय ही बचा है। जिसके लिए सभी 8 टीमों का ऐलान हो चुका है। कुछ ही दिनों में इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें पाकिस्तान और भारत दुबई पहुंच जाएगी। लेकिन टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें इस टूर्नामेंट से पहले लगभग 7 सात खिलाड़ियों ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। तो आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-

इन 7 खिलाड़ियों ने Champions Trophy से पहले किया संन्यास का ऐलान

1) ऋषि धवन (सफेद गेंद)

Rishi Dhawan

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी ऋषि धवन साल 2025 में संन्यास लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। ऋषि ने सीमित ओवर यानि कि सफेद गेंद से संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बता दें दांए हाथ के पेस गेंदबाज धवन ने साल 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था। हालांकि वह भारत के लिए ज्यादा खेल नहीं सके। उन्होंने टीम इंडिया के लिए महज 4 मुकाबले ही खेले हैं। अगर उनके घरेलू क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में 100 मुकाबले खेले हैं इसके अलावा लिस्ट ए में उन्होंने 134 और टी20 में 135 मुकाबले खेले हैं।

2) मार्टिन गुप्टिल (सभी प्रारूप)

न्यूजीलैंड के 38 वर्षीय स्टार टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 8 जनवरी को क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था। मार्टिन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वनडे में 198 मैच में 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए हैं। बता दें मार्टिन ने न्यूजीलैंड के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में 47 मैच खेले हैं वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 122 मैच खेले हैं।

3) वरुण आरोन (सभी प्रारूप)

भारत तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने लगभग एक महीने पहले क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। हालांकि वरुण बहुत ज्यादा समय तक टीम का के साथ खेल नहीं पाए। उन्होंने इंडिया के लिए केवल 18 इंटनेशनल मुकाबले खेल हैं। जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं।

4) तमीम इकबाल (सभी प्रारूप)

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अपना क्रिकेट करियर के समापन का ऐलान 10 जनवरी को कर दिया था। उन्होंने 10 जनवरी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इकबाल ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में खेला था। इकबाल का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 300 से ज्यादा मुकबाले खेले हैं। तमीम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 391 मुकाबले खेले हैं।

5) शापूर जादरान (सभी प्रारूप)

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने भी इस साल 2025 में संन्यास का ऐलान कर दिया था। शापूर ने 31 जनवरी को इस बात की घोषणा की। शापूर ने कई बार अपनी गेंदबाजी से टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने अफगानिस्तान के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था। शापूर ने अब तक कुल 80 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 80 विकेट लिए हैं। साथ ही बता दें कि जादरान को टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

6) रिद्धिमान साहा (सभी प्रारूप)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाद रिद्धिमान साहा ने भी इस साल 1 फरवरी अपने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि वह रणजी ट्रॉफी 2024-25 उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। रिद्धिमान ने साल 2010 में इंडिया के लिए डेब्यू किया था। साहा अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेलतेनजर आए। साहा ने टेस्ट क्रिकेट में 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

7) मार्कस स्टोइनिस (वनडे)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी 6 फरवरी को अपने वनडे क्रिकेट के सफर को समाप्त कर दिया है। उन्होंने 6 फरवरी 2025 को इस बात की घोषणा की कि वह अब वनडे नहीं खेलेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना कमाल दिखाया है। बता दें मार्कस ने अपने 71 वनडे मैच में 26.69 की औसत से 1495 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: कोहली की दूसरे वनडे में होगी वापसी, लेकिन गिल-जायसवाल नहीं इस बल्लेबाज को कर रहे रिप्लेस