Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अभिषेक-तिलक पर नहीं, इस खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, गावस्कर ने कोच को दिया बड़ा संकेत

अभिषेक-तिलक पर नहीं, इस खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, Gavaskar ने कोच को दिया बड़ा संकेत

Sunil Gavaskar Suggest One Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत को अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत 26 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होनी है।

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने प्लेइंग 11 पर हो रही बहस में अपनी राय दी है। उनका भी मानना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बदलाव होना चाहिए।

भारत की पिछली हार और दबाव

अभिषेक-तिलक पर नहीं, इस खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, Gavaskar ने कोच को दिया बड़ा संकेत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर ऑल-आउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 188 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया था। इस हार की वजह से भारत का नेट रन-रेट बेहद खराब स्थिति में आ गया है और अब जिम्बाब्वे तथा उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो जीतें अनिवार्य हो गई हैं, ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रह सकें।

स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने दक्षिण अफ्रीका से मिली इस हार पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में अति आत्म-विश्वास के साथ खेलते हुए पिच और परिस्थितियों को समझने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति में यह कमी स्पष्ट रूप से दिखी कि उन्होंने पावरप्ले में विकेटों को जल्दी खो दिया और साझेदारी बनाने में विफल रहे।

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सुझाव

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने यह सुझाव दिया है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग XI में बदलाव पर विचार करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वापस टीम में शामिल करने की सलाह दी है। गावस्कर का मानना है कि जिम्बाब्वे की बल्लेबाज़ी लाइन-अप में ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नहीं हैं, जिससे अक्षर पटेल के स्पिन विकल्प से भारत को फायदा हो सकता है।

गावस्कर ने सुझाव दिया कि अक्षर को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और लय में रहने वाले खिलाड़ी को बाहर करना आसान निर्णय नहीं होगा। इसीलिए यह बदलाव टीम मैनेजमेंट के सामने बड़े फैसले का विषय रहेगा।

गावस्कर ने कहा,

“जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी को देखते हुए, मैं अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में वापस लाने पर विचार करूंगा। आप उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह खिला सकते हैं। लेकिन अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और आप ऐसे खिलाड़ी को बदलना नहीं चाहेंगे जो इतनी अच्छी लय में दिख रहा हो। इसलिए, हो सकता है कि वे कोई बदलाव न करें और उसी टीम के साथ खेलें।”

वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिए जाने पर किया जाना चाहिए विचार

अर्शदीप सिंह के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, सुनील गावस्कर ने वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को खिलाने की बात कही। उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर होना पड़ेगा। उनका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ दो ओवर फेंके और बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट नहीं लिया। मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर का समय अब ​​खत्म हो चुका है। अक्षर पटेल निश्चित रूप से उनकी जगह लेंगे।”

FAQs

सुनील गावस्कर के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ किस खिलाड़ी की वापसी होगी?
अक्षर पटेल
जिम्बाब्वे से भारत को कब मुकाबला खेलना है?
26 फरवरी

यह भी पढ़ें: चेन्नई मौसम रिपोर्ट: IND vs ZIM मैच में धूप खिलेगी या बारिश डालेगी खलल? जानें पूरा अपडेट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!