Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सिर्फ रिंकू सिंह की ही होने वाली पत्नी नहीं, बल्कि इस भारतीय क्रिकेटर की बीवी का भी चलता है राजनीति में सिक्का

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कुछ दिन पहले चर्चा का विषय बने हुए थे। रिंकू अपनी सगाई और शादी के लिए खबरों में थे। बता दें अभी हाल ही में खबर थी कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने समाजवादी सांसद से सगाई कर ली है। सांसद के पिता ने बताया कि रिंकू और सांसद की सगाई नहीं बल्कि रोका हुआ है।

बहुत जल्द दोनों की सगाई और शादी हो सकती है। लेकिन केवल रिंकू ही पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी होने वाली पत्नी का राजनीति में सिक्का चलता है बल्कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर की पत्नियों ने राजनीति में अपना नाम कमाया है।

समाजवादी पार्टी की सांसद से रिंकू की शादी तय

सिर्फ रिंकू सिंह की ही होने वाली पत्नी नहीं, बल्कि इस भारतीय क्रिकेटर की बीवी का भी चलता है राजनीति में सिक्का 1

हाल ही में रिंकू सिंह की सगाई की खबरें आ रही थी। बता दें रिंकू का समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है। बता दें प्रिया उत्तर प्रदेश की मछलीशहर से सांसद हैं। प्रिया ने राजनीति में अपना अच्छा खासा नाम बनाया है।

दोनों के रिश्ते के बारे में प्रिया के पिता ने बताया कि दोनों की लगभग एक साल से बात हो रही थी और दोनों बहुत जल्द सगाई और शादी भी कर सकते हैं। हालांकि दोनों के शादी की तारिख अभी तय नहीं हुई है।

इस क्रिकेटर की बीवी का है राजनीति से गहरा नाता

रिंकू सिंह पहले खिलाड़ी नहीं जिनकी पत्नी का तालुख राजनीति से हैं। उनसे पहले भी कई खिलाड़ियों की पत्नियों ने राजनीति में अच्छा खासा नाम कमाया है केवल नाम ही नही कमाया बल्कि उन्हें उनके कामों के लिए सब जानते भी हैं।

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी भी राजनीति से तालुख रखती हैं। रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा एक राजनीतिज्ञ हैं जोकि भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती हैं। वह जामनगर से विधानसभा की सदस्य हैं।

कीर्ति आजाद की पत्नी भी थी राजनीतिज्ञ

इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का भी नाम आता है। कीर्ति आजाद मौजूदा समय में खुद भी लोक सभा का सदस्य हैं और उनकी पत्नी पूनम आजद भी राजनीति जगत थी, हालांकि अभी उनका निधन हो चुका है। पूनम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सदस्य रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: जब पहली बार खेली गई थी चैंपियंस ट्रॉफी, तो इस भारतीय खिलाड़ी बनाए थे सबसे ज्यादा रन, फैंस बना चुके क्रिकेटर का मंदिर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!