Rohit Sharma: कल मुबंई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई ने बाजी मारी। अब मुंबई को देखकर ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस अपने पुराने अंदाज में वापसी कर रही है। मुंबई 4 विकेट से अपने नाम किया है।
बता दें मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने 16 गेंदों पर 26 रन जड़े। हालांकि बाद में वह पैट कमिंस की गेंद का शिकार हो गए और ट्रेविस हेड को अपना कैच दे बैठे। अब रोहित ने इस बात का खुलासा किया है कि किस गेंदबाज को खेलना उन्हें पसंद नहीं है। रोहित को स्टार्क और स्टेन नहीं बल्कि ये गेंदबाज क्रीज पर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।
इस गेंदबाज को खेलना पसंद नहीं करते Rohit Sharma
बता दे भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें किस गेंदबाज को खेलने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है।
दरअसल रोहित से Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान पुछा गया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्हें किस गेंदबाज को खेलना मुश्किल लगा। जिस पर रोहित ने कहा कि स्कॉट बोलैंड को खेलना मेरे लिए सबसे मुश्किल था। उनकी गेंद अधिकतर टप्पे पर ही गिरती थी जो मुझे परेशान करती थी।
विराट कोहली को भी किया परेशान
बता स्कॉट बोलैंड केवल रोहित शर्मा के लिए ही नहीं बल्कि किंग विराट कोहली के लिए भी मुश्किल खड़ी करते हैं। उन्होंने कोहली को 5 पारियों में 4 बार आउट किया था। बता दें बोलैंड ने BGT 2024 में 3 मैच में 21 विकेट चटकाए थे। वह बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका नहीं देते हैं। बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह प्लेइंग में जगह मिली थी।
MI vs SRH मैच में रोहित ने रचा इतिहास
मुंबई के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कल आक्रामक अंदाज में नजर आए। रोहित कल भले ही बड़ी पारी ना खेल पाए हो लेकिन इस पारी के दौरान ही रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्क अपने नाम कर लिया है। हिटमैन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मे 100 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैदान पर 102 रन लगाए हैं। रोहित से पहले यह कारनामा आरसीबी के विराट कोगली, क्रिस गेल और एबी डि विलियर्स ने किया है।
यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS, PITCH REPORT: क्या छिपा हैं बेंगलुरु की M. Chinnaswamy की पिच पर, इतने रन का स्कोर बनना हैं तय