Sourav Ganguly: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान और शानदार खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को यूं तो आम दौर पर फैंस एक क्रिकेट के तौर पर जानते हैं। उन्हें सबने मैदान पर लंबे-लंबे चौके-छक्के ही जड़ते देखा है।
लेकिन अब फैंस के दादा अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। अब फैंस दादा की दादागिरी बिग बॉस में देंखेगे। रिपोर्ट है कि सौरव गागुंंली ने ये डील 125 करोड़ रूपये में साइन की है।
इंटरटेनमेंट जगत में कर रहे नई पारी की शुरुआत
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब फैंस को एक नई भूमिका नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही इंटरटेनमेंट जगत के साथ एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने 4 साल के लिए स्टार जलशा का करार किया है। वह 2 नॉन फिक्शनल शॉ होस्ट करने वाले हैं। इससे पहले वह जी बांग्ला पर दादागिरी नामक शो होस्ट कर रहे थे। सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी न्यूज 18 बांग्ला पर खुद दी है।
बिगबॉस में जा रहे Sourav Ganguly
बता दें खबर है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बिगबॉस बांग्ला का हिस्सा होंगे। इस शो में स्टोरिटेलिंग करते नजर आएंगे। खबर है कि बिग बॉस बांग्ला अगले साल जुलाई तक शुरु होगा। इसके अलावा वह न्यू क्वीज शो भी होस्ट करते नजर आएंगे। अभी तक इस शो का नाम तय नहीं किया है।
Sourav Ganguly ने जाहिर की खुशी
इस खबर पर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी खुशी जाहिर की है। सौरव गांगुली ने कहा कि मैं स्टार जलशा के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। मैं क्रिकेट के अलावा भी लोगो और अपने फैंस के साथ जुड़ना चाहता हूं। गांगुल के फैंस अब इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को गांगुली का यह अंदाज पसंद आने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि अब यह दोनो शो कितना हिट होता है और कितना नहीं।
यह भी पढे़ंं: LSG vs DC मैच में Pragyan Ojha ने कर दी CSK की बुराई, तो भड़क गए Ambati Rayudu, कमेंट्री के दौरान हो गई तू-तू मैं-मैं