IPL 2025 में आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं IPL ने कुछ खिलाड़ियों की किस्मत ही बदल दी है। संघर्ष भरे जीवन के बाद जाकर IPL में खेलने का मौका मिला है जहां इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। आज बात उस खिलाड़ी की करेंगे जो कभी परफ्यूम बेचा करता था और अब IPL 2025 में धमाल मचा रहा है।
ये खिलाड़ी कभी बेचा करता था परफ्यूम
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम हर्षल पटेल है। हर्षल पटेल कभी परफ्यूम की दुकान पर नौकरी करते थे। जब वह अपने माता-पिता के साथ 17 साल की उम्र में संयुक्त राज्य अमेरिका गए थे, तो उन्होंने न्यू जर्सी के एलिजाबेथ में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की परफ्यूम की दुकान पर काम किया था। उन्हें उस समय प्रति दिन $35 मिलते थे और वे गुजराती माध्यम में पढ़े होने के कारण अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते थे। अब हर्षल पटेल IPL 2025 में धमाल मचा रहे हैं।
IPL 2025 में हर्षल पटेल का शानदार प्रदर्शन
हर्षल पटेल IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रतिनिधित्व करते हुए, वह अपनी चालाकी भरी गेंदबाजी और डेथ ओवरों में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता के लिए खूब चर्चा में हैं। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय था।
उन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट झटके और सनराइजर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सीज़न में अब तक, हर्षल ने आठ मैचों में 13 विकेट लिए हैं, जो उनकी निरंतरता और प्रभावशीलता को दर्शाता है। विशेष रूप से, उन्होंने चेन्नई में हुए मैच में 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जो इस सीज़न का उनका दूसरा चार विकेट हॉल है। उन्होंने इस मैच में सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस और एमएस धोनी जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया। उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि उन्हें बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।
लंबे समय से चल रहे टीम इंडिया से बाहर
हर्षल पटेल ने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत के लिए 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हर्षल पटेल ने 19 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए पदार्पण किया। उन्होंने उस मैच में 2 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
उन्होंने भारत के लिए कुल 25 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/25 रहा है। पटेल 2021 और 2022 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत के लिए 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का टी20 कप्तान हैं ये खिलाड़ी, लेकिन PSL के प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिल रही जगह