Mayank Yadav: भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) इन दिनों चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन टीम का हिस्सा न होने के बावजूद मयंक सुर्खियों में छाए हुए हैं।
खबर है कि मयंक यादव (Mayank Yadav) एक महिला क्रिकेटर को डेट कर रहे हैं। दरअसल आज मयंक यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिस देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि मयंक इस महिला क्रिकेटर को डेट कर रहे हैं। अब क्या खबर की पूरी सच्चाई आईए जानते हैं।
किस क्रिकेटर को डेट कर रहे हैं Mayank Yadav?
भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) आज खूब चर्चा में हैं। दरअसल मयंक और क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
बात ये है कि दोनों खिलाड़ियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक साथ WPL के मैच का लुत्फ उठाते दिखे। जिसके बाद से दोनों खिलाड़ियों के डेटिंग की अफवाहों ने हवा ली। हालांकि ऐसा कुछ है नहीं।
🚨 GOOD NEWS 🚨
Mayank Yadav likey to marry Shreyanka Patil on 29th February. [Revyez sports] pic.twitter.com/OEcbU7IjOK
— mufaddla parody (@mufaddl_parody) February 21, 2025
Team India से बाहर चल रहे दोनों खिलाड़ी
दअसलल मयंक यादव (Mayank Yadav) और श्रेयंका पाटिल का RCB और MI के मैच में एक साथ दिखना केवल एक इत्तेफाक था। दोनों ही खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और NCA में रिहैब कर रहे हैं। टीम से बाहर होने के कारण दोनों बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंचे थे।
मयंक यादव बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 सीरीज के दौरान ही चोटिल हो गए थे। वहीं श्रेयंका भी चोट के कारण महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण से बाहर चल रही हैं।
Mayank Yadav का आईपीएल करियर
अगर युवा गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने पिछले साल ही लखनऊ सुपर जगायंट्स के लिए आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया था। इस साल लखनऊ ने मयंक को 11 करोड़ में रिटेन किया है। पिछले साल मयंक यादव ने अपने LSG क के लिए 4 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 6.98 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।