PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैचों की शुरुआत आज से हुई और पहले मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही थी। टॉस हुआ और इस दौरान टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग का फैसला किया।
लेकिन बारिश नहीं रुकने के कारण मैच नहीं हो सका और अंत में इसे रद्द कर दिया गया। इसके चलते पाकिस्तान को काफी बड़ा फायदा हो गया। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं और जान लेते हैं की पाक टीम को कैसे फायदा हुआ है।
बारिश के कारण रद्द हुआ PAK vs NZ मैच

बता दें कि इस समय श्रीलंका में बरसात का मौसम चल रहा है और बारिश के कारण इस टी20 वर्ल्ड कप के कई मैचों में दिक्कत आई है। लेकिन आज सुपर 8 में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच रद्द होने से समीकरण काफी बिगड़ गए हैं। मैच रद्द होने के चलते दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल गया है। मगर इससे कीवी टीम को नुकसान और पाकिस्तान को फायदा हुआ है।
Pakistan को हुआ फायदा
दरअसल, अगर इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलती तो वो हार सकता सकती थी। जी हां, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन काफी ठीक रहा है। लेकिन इंडिया के खिलाफ हुए मैच में उस एकतरफ़ा हार मिली थी और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। ये वही टीम है, जिसने भारत में भारत को हराकर इतिहास रचा था।
ऐसे में अगर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की टक्कर होती तो न्यूजीलैंड टीम बाजी मार जाती। इसके बाद पाकिस्तान को एक भी अंक नहीं मिलता मगर अब मैच रद्द होने की वजह से उसे एक अंक मिल गया है और सुपर 8 में वह अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है।
New Zealand Team को हुआ नुकसान
आज का मैच अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जीत जाती तो वह सुपर 8 में आगे श्रीलंका और इंग्लैंड में से अगर कोई एक मैच हार भी जाती तो उसे उतना ज्यादा दुख नहीं होता। उसके सेमीफाइनल में जाने के आसार बने रहते। लेकिन अब पहला मैच रद्द हो जाने की वजह से उसके लिए अगले दो मुकाबले जीतना मस्ट हो गया है और उसकी अगली टक्कर श्रीलंका से है। इस टूर्नामेंट श्रीलंका गजब के लय में दिखाई दे रही है और श्रीलंका को हराना काफी बड़ी चुनौती रहने वाली है।
इस दिन होंगे दोनों टीमों के नेक्स्ट मैच
इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच श्रीलंका के साथ खेलना है और यह मैच भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच 25 फरवरी, शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो यह टीम अपना अगला मैच हमें 24 तारीख को इंग्लैंड के साथ खेलते दिखाई देगी। यह मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में होने वाला है। तो देखना होगा कि अगले मैच में इन दोनों टीमों में से कौन बाजी मारेगी।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या ने किया साफ़, अभिषेक होंगे ड्रॉप या फिर से मिलेगा मौका