Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बैठे बिठाए 10 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खरीद सकता है ये भारतीय खिलाड़ी, 70,000 करोड़ की है कुल कमाई

बैठे बिठाए 10 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खरीद सकता है ये भारतीय खिलाड़ी, 70,000 करोड़ की है कुल कमाई 1

कई पाकिस्तानी फैंस को ऐसा वहम है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ज्यादा अमीर और पॉवरफुल है। लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कई गुना अधिक अमीर और पॉवरफुल है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसकी नेटवर्थ 70 हजार करोड़ से भी अधिक है और वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 10 से ज्यादा बार खरीद सकता है।

यह खिलाड़ी है सबसे अमीर

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष और मशहूर उद्योगपति व व्यवसायी मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला हैं। मालूम हो कि आर्यमन बिड़ला ने मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। वहीं वह आईपीएल की मशहूर टीमों में से एक राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

70,000 करोड़ से अधिक है नेट वर्थ

Aryaman Birla

बता दें कि 27 वर्षीय आर्यमन बिड़ला की नेट वर्थ 70 हजार करोड़ से अधिक है। उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा उनके पारिवारिक व्यवसाय, आदित्य बिड़ला समूह में उनकी हिस्सेदारी से आता है। ज्ञात हो कि वह इस समय आदित्य बिड़ला समूह (एबीजी) की कई कंपनियों के निदेशक और बोर्ड सदस्य हैं। वह कई कंपनियों के संस्थापक और हेड भी हैं। बताते चलें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेट वर्थ करीब 458 करोड़ है, जोकि आर्यमन बिड़ला की नेट वर्थ से काफी कम है।

कुछ ऐसा है उनका क्रिकेट करियर

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शुमार आर्यमन बिड़ला ने साल 2017 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए सबसे पहले फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह साल 2019 में आखिरी मैच खेलते दिखाई दिए थे। इस दौरान तक उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैचों की 16 पारियों में 27.60 की औसत से 414 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा था। फर्स्ट क्लास में उनका बेस्ट स्कोर 103* रन है। वहीं 4 लिस्ट ए मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 12.00 की औसत से सिर्फ 36 रन बनाए हैं।

नोट: हम और हमारा संस्थान हर खिलाड़ी और बोर्ड का सम्मान करता है। इस आर्टिकल का उद्देश्य पाकिस्तान बोर्ड का मजाक उड़ा नहीं है। यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच खेलेंगे ये 11 भारतीय खिलाड़ी, रोहित-जायसवाल ओपनिंग, तो मयंक यादव का डेब्यू

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!