Pakistan Cricket Team: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। इसके चर्चा में आने का अधिकतर बार कारण इसका खराब प्रदर्शन और कुछ कंट्रोवर्सी रही है। इस बार भी यह कुछ इन्हीं कारणों की वजह से चर्चा में आया है। दरअसल, पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है और इस वजह से उसका काफी मजाक बन रहा है।
ओलंपिक में Pakistan Cricket Team ने नहीं बनाई जगह

करीब 128 सालों के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में नजर आने वाला है और इस पल का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस पल के इंतजार में लोग पागल हुए जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ओलंपिक में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) नजर नहीं आएगी और इसके पीछे का कारण है इसका खराब प्रदर्शन और क्वालीफाई नहीं कर पाना।
🚨🚨 No Pakistan Cricket Team at LA Olympics.
– Indian Cricket Team will be the only team from Asia to participate in cricket at LA Olympics 2028. pic.twitter.com/MsxHL469HS
— Rajiv (@Rajiv1841) February 8, 2026
केवल 6 टीमों के बीच होगा मैच
दरअसल, लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट में केवल 6 टीमें हमें पार्टिसिपेट करते नजर आएंगी और यह 6 टीमें अलग-अलग कॉन्टिनेंट से होंगी। अलग-अलग महाद्वीपों की टॉप रैंक वाली टीम ओलंपिक 2028 में खेलते नजर आएंगी। वहीं होस्ट USA को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: दबाव में झुका पाकिस्तान, 15 फरवरी को टीम इंडिया से मुकाबले को तैयार, अब ले लिया यू-टर्न
टीम इंडिया दिखाएगी जलवा
बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम इस समय टी20 की नंबर वन टीम है और टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इस वजह से हमें 2028 ओलंपिक में भी खेलते दिखाई देगी। भारत एशिया रीजन की टॉप टीम के तौर पर ओलंपिक में हिस्सा लेगी। वहीं यूरोप से हमें ग्रेट ब्रिटेन, अफ्रीका रीजन से साउथ अफ्रीका और ओसियाना रीजन से ऑस्ट्रेलिया टीम नजर आएगी।
वहीं अंतिम टीम का पता ग्लोबल क्वालीफायर्स मुकाबले के जरिए चलेगा। तो उम्मीद रहेगी कि क्रिकेट के ओलंपिक कमबैक में हमें कई बड़े रिकॉर्ड्स-बनते टूटते दिखेंगे और इंडिया गोल्ड मेडल लेकर घर लौटेगी।
15 फरवरी को भिड़ेंगी दोनों टीमें
बात करें भारत और पाकिस्तान टीम (IND vs PAK T20 World Cup 2026) की तो भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम दोनों हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को एक दूसरे से भिड़ते नजर आने वाली हैं। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आ रही हैं। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीत लिया है और 15 तारीख को आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक-दूसरे से टक्कर लेते दिखाई देंगी। तो देखना होगा कि यह मैच कौन जीतेगा और क्या रहेगा मैच का हाल।