Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में सड़कों पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे न होने की वजह से होटल के बाहर बैठने पर मजबूर होना पड़ा।
सड़क पर बैठने को मजबूर हुए Pakistani खिलाड़ी

दरअसल, पाकिस्तान हॉकी टीम (Pakistani hockey team) इस समय ऑस्ट्रेलिया में है। लेकिन पाकिस्तानी हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुँचने के बाद कई घंटे सड़क पर ही भटकना पड़ा, क्योंकि उनके होटल की बुकिंग रद्द कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान हॉकी महासंघ फंड की कमी के कारण बिल का भुगतान करने में विफल रहा था, जिसके चलते ऐसा हुआ।
यह भी पढ़ें: जेपी डुमिनी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम, पाकिस्तान-इंग्लैंड को नहीं दी जगह
ऐसा है सारा मामला
बता दें कि पाकिस्तान हॉकी टीम (Pakistani hockey team) होबार्ट में एफआईएच प्रो लीग प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची है और इसी दौरान ये सारा मामला शुरू हुआ है। एक सूत्र ने गुरुवार को बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कैनबरा के एक चार सितारा होटल में बुकिंग की गई थी और उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने कैनबरा में उनके ठहरने के लिए सभी अग्रिम भुगतान कर दिए हैं।”
उन्होंने आगे बताया, “लेकिन जब वे पिछले सप्ताह कैनबरा पहुंचे, तो उन्हें निर्धारित होटल में उनके लिए कोई बुकिंग नहीं मिली। टीम के मुख्य कोच, ताहिर ज़मान को समय के अंतर के कारण अपने देश में पीएसबी और पीएचएफ के अधिकारियों से संपर्क करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा,”
सूत्र ने बताया कि मुख्य कोच ने अधिकारियों को खिलाड़ियों की असुविधाजनक स्थिति के बारे में संदेश भेजा था, जिसमें लाहौर से लंबी यात्रा के बाद उनके पास रहने और आराम करने के लिए कोई जगह नहीं थी।
A humiliating episode for the Pakistan men’s national field hockey team in Canberra. Players reportedly arrived for their Pro League fixture against Australia only to discover that their hotel booking had been cancelled due to unpaid bills by the federation.
They had been… pic.twitter.com/BL5FIovrPb
— Srijan Pal Singh (@srijanpalsingh) February 14, 2026
टीम को होना पड़ा शर्मिन्दा
कैनबेरा में हुई इस इस घटना के कारण पाकिस्तान (Pakistani) के हॉकी टीम को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। सोशल मिडिया पर लोग पाक टीम का मैनेजमेंट का मजाक बना रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण पहले भी बेइज्जत होता रहा है। मगर इस बार का हाल थोड़ा अलग था।
FAQs
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: जैनसेन के 4 – मार्करम के 86, न्यूज़ीलैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने बनाई सुपर 8 में जगह