Pakistani Cricketer: बीते कुछ समय से क्रिकेट के गलियारों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने खराब प्रदर्शन और अपने खराब कर्मों की वजह से ट्रेंड कर रही है।
रिसेंटली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने श्रीलंका के होटल गोल्डन क्रॉउन में वहां के हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल मचा। तब से ही लोग नाम जानना चाह रहे थे कि आखिर किस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऐसा किया है और अब उसका नाम फाइनली सामने आ चुका है।
गोल्डन क्रॉउन होटल में हुई थी घटना
दरअसल, टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने श्रीलंका में टीम के रहने के दौरान एक महिला होटल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया था और इसके लिए उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। बताया गया कि गोल्डन क्रॉउन होटल में ये घटना घटी, जहां टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान टीम ठहरी हुई थी।
सूत्रों ने टेलीकॉम स्पोर्ट्स को बताया कि श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच से पहले पाक टीम के खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद स्टाफ ने चिल्लाकर मदद के लिए पुकारा और होटल के कर्मचारी उसकी मदद के लिए। इसके बाद मामले की सूचना पाक टीम के मैनेजर नवीद चीमा को दी।
नवीद चीमा ने इस मामले को बड़े ही नरमी से सुलझाया। जानकारी के अनुसार उन्होंने होटल प्रबंधन से माफी मांगी और महिला स्टाफ के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया। उस दौरान तो मामला सुलझ गया। मगर अब उस खिलाड़ी का नाम सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल के लिए 6 घंटे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, ये 11 खिलाड़ी करेंगे अंग्रेजों का सामना
इस खिलाड़ी पर लग रहे हैं आरोप

बता दें कि जिस खिलाड़ी पर आरोप लग रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फहीम अशरफ (Faheem Ashraf ) हैं। 32 साल के फहीम अशरफ पर बदसलूकी के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन क्रिकेटर ने भी इस पर कोई विरोध नहीं किया है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता की क्या मामला है। मगर इन सभी चीजों की वजह से पाक टीम की काफी ज्यादा बदनामी हो रही है।
🚨 A PAKISTANI PLAYER SEXUALLY HARASSED A HOUSEKEEPING WOMEN IN SRI LANKA!!
Pakistan Team was staying at the Golden Crown Hotel when the incident took place in Kandy. A player (Faheem Ashraf) from the squad allegedly behaved in an inappropriate manner with a female housekeeping… pic.twitter.com/3dfHH6JEgI
— Rohit (@Iam_Rohit_G) March 5, 2026
FAQs
किस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश की?
यह भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग ने कोच गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी सलाह