Pakistan Cricket Team: इस समय पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में पाकिस्तान टीम 2-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच 31 जनवरी को खेला गया और इस दौरान पाक टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी।
लेकिन इस दौरान जो हुआ, उसने सभी को हैरान करके रख दिया। दरअसल, इस मैच के दौरान एक पाकिस्तानी गेंदबाज भट्टा बोलिंग करता नजर आया और इसके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट आईसीसी से शिकायत करने की तैयारी में है।
भट्टा बोलिंग करता नजर आया ये खिलाड़ी
जिस खिलाड़ी पर भट्टा बोलिंग करने का आरोप लग रहा है वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के स्पिनर उस्मान तारिक हैं। दरअसल, उस्मान तारिक (Usman Tariq) का बॉलिंग स्टाइल थोड़ा अजीबो-गरीब है, जिसे देख चेकिंग लगता है।
कुछ ऐसा ही दूसरे टी20 मैच के दौरान हुआ जब उस्मान तारिक की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैमरन ग्रीन बड़ा शॉट खेलने गए और आउट हो गए तो वह डग आउट में जाने के बाद अन्य खिलाड़ियों से कहते नजर आए कि वह भट्टा फेंक रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा और तेज हो गई और खबरें हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी से इसकी शिकायत कर सकता है।
होना पड़ सकता है बैन

बताते चलें कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी से इस बात की शिकायत करता है तो उस्मान तारिक को गेंदबाजी से बैन किया जा सकता है, जब तक वह वापस से अपने बॉलिंग एक्शन का टेस्ट करवा उसे पास न कर लें। मालूम हो कि पहले भी कई क्रिकेटर गलत बॉलिंग एक्शन के चलते बैन हो चुके हैं और उन्हें वापस से क्लीयरेंस लेने के लिए टेस्ट पास करना पड़ा है।
🚨 PAKISTAN’S USMAN TARIQ IN BIG TROUBLE 🚨
– Cricket Australia is set to file an official complaint with the ICC about Usman Tariq’s illegal bowling action 😯
– Today, Cameron Green seemed unhappy with Usman Tariq’s action 🧐
– What’s your take 🤔pic.twitter.com/B9bMk0tWHc
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) January 31, 2026
उस्मान तारिक ने कही यह बात
उस्मान तारिक का कहना है कि वह एक भट्टा बॉलर नहीं हैं। दरअसल, उनका हाथ टेढ़ा है। उस्मान का कहना है कि दो कोहनी होने की वजह से वह जब गेंदबाजी करते हैं, तो ऐसा लगता है कि वह चकिंग कर रहे हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है और उन्होंने दो बार पाकिस्तान में टेस्ट भी पास कर रखा है।
हालांकि अब इसके पीछे की सच्चाई क्या है ये तो वही जानते होंगे। लेकिन इतना जरूर तय है कि उस्मान को अब फिर अपने बोलिंग एक्शन का टेस्ट देना पड़ सकता है और पास होने के बाद ही वो गेंदबाजी के लिए एलिजेबल हो सकेंगे।
कुछ ऐसे हैं उस्मान तारीख के आंकड़े
बता दें कि उस्मान तारिक की उम्र 28 साल है और उन्होंने बीते साल ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के लिए डेब्यू किया तब से अब तक उन्होंने कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 8 सफलता हासिल हुई है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 18 रन देखकर चार विकेट है, जो कि उनका बेस्ट बोलिंग फिगर है।
मालूम हो कि उस्मान ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 41 मुकाबले खेले हैं और 67 विकेट हासिल कर रखा है। उस्मान ILT20, CPL और PSL में खेलते नजर आ चुके हैं और इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी फीचर होने वाले हैं।
FAQs
उस्मान तारिक की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया का विश्लेषण, मजबूती-खामियों से लेकर देखें सभी खिलाड़ियों के स्टैट्स