David Warner and Moeen Ali Fight: पाकिस्तान में खेले जा रहे PSL 2026 में मुकाबलों से ज्यादा विवादों की चर्चा देखने को मिली है। लीग के 11वें सीजन को शुरू हुए मुश्किल एक हफ्ता हुआ है और अब तक कई बड़ी कंट्रोवर्सी हो चुकी हैं, जिसमें बॉल टैंपरिंग की घटना सबसे ज्यादा शर्मसार करने वाली रही।
वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को अपनी ही टीम के खिलाड़ी मोईन अली के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है।
PSL 2026 में मुकाबले के बाद आपस में भिड़े वॉर्नर और अली

पकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा सीजन में 2 अप्रैल को कराची किंग्स का सामना रावलपिंडीज की टीम से लाहौर में हुआ। इस मुकाबले में कराची की टीम ने आसानी से 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, मुकाबले के बाद टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर और स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, मुकाबले के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के हाथ मिलाने की रस्म के दौरान, कैमरों ने वॉर्नर और मोईन के बीच हुई तीखी बहस को कैद कर लिया, जिससे फैंस के बीच इन दोनों अनुभवी क्रिकेटरों के बीच तनाव बढ़ने की अटकलें लगने लगीं। पहली नजर में यह क्षण तनावपूर्ण लग रहा था, हाव-भाव और चेहरे के भाव असहमति का संकेत दे रहे थे, जिससे सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हालांकि, मामले को बढ़ता देख टीम के हेड ऑफ़ स्ट्रेटेजी और डायरेक्टर हैदर अब्बास बीच में आए और वॉर्नर को कुछ समझाते हुए आगे ले गए। इस तरह मामला शांत हो गया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को जरूर मसाला मिल गया।
आप भी देखें वीडियो:
🚨 BIG FIGHT BETWEEN MOEEN ALI & DAVID WARNER 🚨
– During the match session, a heated altercation broke out between Moeen Ali and David Warner, and they charged toward each other.
Another Global Humiliation For Pakistan 😭 🇵🇰
pic.twitter.com/45V3HC0MuO— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 2, 2026
डेविड वॉर्नर ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और जैसे ही उन्होंने अपने और मोईन अली के बीच तीखी बातचीत के वीडियो को वायरल देखा, तो ट्वीट करते हुए मामले की पूरी सच्चाई बताई। वॉर्नर ने बताया कि बातचीत को गलत समझा गया और वास्तव में यह हाथ मिलाने की प्रक्रिया के दौरान एक हास्यपूर्ण क्षण था।
वॉर्नर ने लिखा, “मैंने हैदर अजहर से पहले हाथ मिलाने को कहा था,” जिससे यह संकेत मिलता है कि बातचीत केवल विरोधी टीम का अभिवादन करने के क्रम के बारे में थी। हालांकि, वीडियो देखकर कुछ और ही मालूम चल रहा लेकिन अब वॉर्नर ने खुद पूरी बात बताकर अटकलों पर विराम लगा दिया।
I said to @HaiderAzhar to go first and shake hands 🤣🤣🤣 https://t.co/tiTbSjZIyG
— David Warner (@davidwarner31) April 2, 2026
कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मुकाबले का हाल
PSL 2026 के 10वें मैच की बात करें तो गद्दाफी स्टेडियम में हुए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए रावलपिंडीज ने 20 ओवर में 197/6 का स्कोर बनाया, जिसमें डैरिल मिचेल के 65 और सैम बिलिंग्स के 58 रनों का अहम योगदान रहा। कराची किंग्स की तरफ से हसन अली को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स ने 19.2 ओवर में ही 199/5 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। सबसे ज्यादा रन आजम खान के बल्ले से आए, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 74 रन बनाए। कप्तान वॉर्नर भी हिट रहे और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए। पिंडीज के लिए बल्ले से कमाल दिखाने वाले डैरिल मिचेल ने गेंद से भी योगदान दिया और सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
FAQs
PSL 2026 में डेविड वॉर्नर और मोईन अली किस टीम का हिस्सा हैं?
PSL 2026 के 10वें मैच में कराची किंग्स ने रावलपिंडीज को कितने विकेटों से हराया?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: प्लेऑफ के लिए KKR की बढ़ी चिंता, जीतकर भी SRH ने पकड़ा सर, टॉप 5 में ये टीमें