Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गरीब नर्स के बेटे को नहीं मिला Team India में मौका, तो छोड़ा भारत जैसा प्यारा देश, अब न्यूजीलैंड से खेलेगा क्रिकेट

Team India

India: भारत (India) में क्रिकेट के प्रति पागलपन पार फितूर देखा गया है। भारत हर लड़का एक न एक बार जरूर क्रिकेटर बनने का सपना अपने मन में रखता है लेकिन उस सपने के टूटने के बाद वह अपना भविष्य किसी अन्य व्यवसाय में तलाशने लगते हैं। कई युवा जो अपना करियर क्रिकेट में बनाते हैं उनके लिए भी टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे आसानी से नहीं खुलता है। उन्हें इसके काफी मेहनत करनी पड़ती है।

2कई बार तो मेहनत काफी नहीं होती। मेहनत, प्रदर्शन सब कुछ के बाद भी उनके लिए टीम के दरवाजे नहीं खुलते हैं। ऐसे में वह अपने अंदर क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए किसी अन्य देश का दामन थामना लेते हैं। ऐसे ही यहां पर हम एक नर्स के बेटे की बात करने वाले वालें जिसने भारत का साथ छोड़ न्यूजीलैंड का हाथ थाम लिया है, अब वह किवी टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे।

नर्स बेटे ने छोड़ा India का साथ

Adithya Ashok

भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जोकि वैश्विक स्तर पर अपने देश को छोड़ किसी अन्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा वह तब करते हैं पहला जब उन्हें अपने देश में खेलने का मौका नहीं मिलती है या तो वह बचपन से ही उस देश में रह रहे होते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जोकि ताल्लुक तो भारत से रखते हैं लेकिन वह क्रिकेट में किवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर आदित्य अशोक हैं। अशोक की मां न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय Team India, Rohit Sharma को ही मिली कप्तानी, गिल को नहीं मिली जगह

किवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं अशोक

22 वर्षीय गेंदबाज आदित्य अशोक भले ही भारतीय मूल हैं लेकिन वह इंटरनेशनल लेवल पर भारत नहीं बल्कि न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करते है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में साल 2021 में ही कदम रख  दिया था। अशोक का क्रिकेट के प्रति रूझान बचपन से ही था। वह  अपने स्कूल में क्रिकेट में हिस्सा लेते थे। उसके बाद आदित्य को 2020 में दक्षिण अफ्रीका में न्यूजीलैंड की अंडर-19 विश्व कप टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उन्होंने अपने गेंद का लोहा सबको मनवाया।

तमिलनाडु से रखते हैं ताल्लुक

आपकी जानकारी के लिए बता दें आदित्य अशोक मूल रूप से भारत के तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म वेल्लोर तमिलनाडु में हुआ था 2002 में हुआ था। जब आदित्य चार साल को हुए तो उनका पूरा परिवार न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गया। उसके बाद आदित्य की शिक्षा दिक्षा वहीं हुई।  वह ऑकलैंड के माउंट अल्बर्ट ग्रामर स्कूल में पढ़ते थे।

हालांकि आदित्य को भारत के एक अलग ही लगाव है। उन्होंने अपने दादा के निधन के बाद उनकी याद में उनके साथ देखी रजनीकांत की एक फिल्म पदयप्पा की पंच  लाइन का टैटू करवाया है।

FAQs

आदित्य अशोक भारत के किस राज्य से ताल्लुक रखते हैं?
आदित्य अशोक भारत के तमिलनाडु राज्य से ताल्लुक रखते हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2026 तक के लिए भारत के टी20 कप्तान-उपकप्तान घोषित, चयनकर्ता आगरकर ने इन 2 प्लेयर्स को सौंपी कमान

Meenu Singh

मेरा नाम मीनू सिंह हैं और मैं क्रिकेट की बेहद प्रतिष्ठित संस्थान स्पोर्ज़विकी...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!