T20I: भारतीय T20I टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बेबाक अंदाज और लंबे छक्के चौके के लिए जाने जाते हैं। रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी फैंस को खूब पसंद आती है। अगर रोहित फॉर्म में होते हैं तो वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं। रोहित का यह अंदाज अकसर ही युवा खिलाड़ी अपनी खेल में लाने की कोशिश करते हैं। वह अकसर रोहित के टेकनिक्स की नकल करने की कोशिश करते हैं।
किसी कड़ी में प्रीति जिंटा के खिलाड़ी हैं जिन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तक तोड़ दिया है। उन्होंने T20I में ऐसी तूफानी पारी खेल डाली की महज 33 गेंदों में ही शकत ठोक डाला। तो आईए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में-
सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा न केवल एक खिलाड़ी है बल्कि वह अब युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने बहुत से युवाओं को प्रेरित किया है और ना केवल प्रेरित किया है बल्कि कईयों ने रोहित को देखकर क्रिकेट सिखा और रिकॉर्ड के मामले में उन्हें भी पिछले छोड़ दिया है। यहां पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा हैं। रजा ने T20I में बेहद रोमांच रिकॉर्ड ने अपने नाम किया था। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में महज 33 गेंदो में ही शतक जड़ दिया था। उन्होंने गाम्बिया के खिलाफ 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बता दें सिकंदर रजा एक पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। इस कारण प्रीति जिंटा के बेहद करीब हैं, साथ प्रीति जिंटा सिकंदर को अपने भाई की तरह मानती हैं।
कुछ ऐसा था मैच का हाल
पिछले साल अक्टूबर में जिम्बाब्वे और गाम्बिया के बीच T20I मैच खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। क्रीज पर उतरी जिम्बाब्वे टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी गाम्बिया की टीम महज 54 रनों पर ही सिमट कर रह गई। गाम्बिया 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और जिम्बाब्वे को 290 से रनों से जीत हांसिल हुए।
यह भी पढ़ें: खुद को विराट कोहली पार्ट-2 समझने लगा है ये खिलाड़ी, हर छोटी-छोटी बात पर लॉर्ड्स टेस्ट में दिखा रहा अकड़
सिकंदर रजा का क्रिकेट करियर
जिम्बाब्वे T20Iटीम के कप्तान सिकंदर रजा का क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में कुल 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 19 मैच खेले हैं जिनकी 37 पारियों में उन्होंने 36.56 की औसत से 1353 रन बनाए हैं। साथ ही रजा ने 151 वनडे मैच में हिस्सा लिया है, जिनकी 142 पारियों में उन्होंने 36.04 की औसत से 4325 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 105 T20I मैच की 100 पारियों में 25.83 की औसतसे 2403 बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की टीम का बड़ा ऐलान, पार्थिव पटेल को किया कोचिंग स्टाफ में शामिल