Prithvi Shaw: एक समय में भारतीय टीम का भविष्य कहे जाने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने टीम इंडिय में डेब्यू किया तब उनकी तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ियों से की जा रही थी। उसके बाद उनके खेल पर असर पड़ने लगा और वह टीम इंडिया से बाहर चले गए। पृथ्वी शॉ अकसर सूर्खियों और विवादों में रहने लगे थे।
अब एक बार फिर से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल उनके एक बेहद करीबी की 42 साल की उम्र में अकाल मृत्यु हो गई। जिस कारण पृथ्वी शॉ काफी दुखी हैं।
Prithvi Shaw के करीबी की हुए मौत
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को कौन नहीं जानता, उन्होंने अपने डेब्यू मैच से ही सबको अपना दिवाना बना लिया था। अब पृथ्वी शॉ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल उनकी एक बेस्ट फ्रेंड की अचानक ही मौत हो गई है, जिस कारण पृथ्वी शॉ काफी दुखी हैं। यहां पर हम पृथ्वी के जिस करीबी की बात तक रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘कांटा लगा’ गाने की फेम अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जारीवाला हैं।
शेफाली का शुक्रवार को देर रात अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से शेफाली के फैंस काफी दुखी हैं। इसके साथ ही वह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की काफी अच्छी दोस्त भी थी। कई बार पृथ्वी को शेफाली और उनके पति के साथ पार्टी करते देखा गया था।
Prithvi Shaw के साथ वायरल हुई थी फोटो
शेफाली की गिनती पृथ्वी शॉ के करीबी दोस्तो में होती है। पिछले साल नवंबर में जब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) 25 साल के हुए थे तब उन्होंने अपने बर्थडे पार्टी की थी, जिसमें शेफाली जारीवाला भी मौजूद थे। वह केवल उस पार्टी में ही नहीं थी बल्कि वह उस पार्टी में डांस करती नजर आई। पृथ्वी (Prithvi Shaw) के साथ उनकी एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी, जिसमें शेफाली के पति पराग प्यागी भी मौजूद थे।
Prithvi Shaw partying with Shefali Jariwala, (Kaanta Laga girl) and her husband?
Unexpected crossover.🤣 https://t.co/Ne3tVpF7US
— St Barkus OBE (@BarkusMaximus) November 11, 2024
यह भी पढ़ें: Sai Sudharsan दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर! नहीं खेलेंगे मुकाबला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बेटा करेगा रिप्लेस
इस कारण हुई मौत
शुक्रवार की देर रात शेफाली जारीवाला का देर रात निधन हो गया। अब उनके निधन के पीछे की वजह भी सामने आ रही है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था। उसके बाद शेफाली के पति पराग त्यागी उन्हें लेकर तुरंत ही अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बहुत दे हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इसी बीच एक और बात सामने आ रही है अभिनेत्री के घर मुंबई पुलिस पहुंची। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची उसके बाद उनके घर की तलाशी हुई। इस घटना के बाद मामले को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।
‘कांटा लगा’ गाने से रातों रात हुई थी फेमस
अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जारीवाला मनोरंजन जगत का एक जाना माना नाम हैं। बता दें जारीवाला का साल 2002 में एक जाना माना आइकॉनिक एलबम सॉन्ग आया था, जिसने रातो रात शेफाली को शोहरत की बुलंदियो तक पहुंचाया। वह एलबम ‘कांटा लगा’ था। उस वीडियो के रिलीज के बाद पूरे देश में सब शेफाली के फैन हो गए थे। इतना ही नहीं इसके बाद शेफानी ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया। उससे भी उन्होंने खुब शोहरत बटोरी। इसके अलावा शेफानी बिग बॉस 13 की कन्टेस्टेंट भी रही।