Prithvi Shaw: सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे क्रिकेटिंग लीजेंड से भी बेहतर मानें जाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से पूरी तरह से दूर हो गए हैं और चकाचौंध भरी जिंदगी जी रहे हैं। कई लोग एक गर्लफ्रेंड नहीं संभाल पाते। वहीं वो 3-3 को घुमा रहे हैं। तो आइए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और उनके गर्लफ्रेंड्स के बारे में जानते हैं।
इन 3 लड़कियों को डेट कर रहे हैं Prithvi Shaw
src="https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-design-2025-05-02T164001.873.jpg" alt="prithvi shaw" width="1200" height="675" />
बता दें कि अपने खराब प्रदर्शन से क्रिकेट से दूर होने की वजह से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों अलग ही चक्करों में लगे पड़े हैं। ख़बरें आ रही हैं कि उन्होंने कुछ ही समय में कई लड़कियों को डेट कर लिया है। कुछ समय पहले तक उनका नाम निधि तपाड़िया (Nidhi Tapadia) के साथ जुड़ रहा था। वहीं अब उनका नाम आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) से जोड़ा जा रहा है। इन सब चीजों के बीच उनका नाम प्राची सिंह (Prachi Singh) के साथ भी जुड़ चुका है।
पृथ्वी हाल ही में आकृति अग्रवाल के साथ उनका जन्मदिन मनाते दिखाई दिए, जिसे देख लोगों को काफी हैरानी हो रही है। कई लोग कह रहे हैं आदमी इतनी जल्दी कपड़े नहीं बदलता जितनी जल्दी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) गर्लफ्रेंड बदल रहे हैं।
जानें कौन हैं निधि तपाड़िया?

मालूम हो कि निधि तपाड़िया एक एक्टर और मॉडल हैं, जिन्होंने कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह कई पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। निधि तपाड़िया और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने करीब 2 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि अब दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। इससे निधि काफी दुःखी हैं और उन्होंने पृथ्वी पर काफी आरोप लगाए हैं।
निधि ने अपने सोशल मिडिया अकॉउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है और लिखा है, पहले उसके सबसे खराब वक्त में उसका सपोर्ट करो और फिर उसे धोखा देते हुए देखो’. निधि ने यह स्ट्रोरी पृथ्वी और आकृति की वीडियो वायरल होने के बाद साझा की है।
जानें कौन हैं आकृति अग्रवाल?

बता दें कि आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस, फैशन इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। वह सोशल मिडिया की जानी मानी हस्ती हैं और हाल ही में वह पृथ्वी के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दीं। आकृति ने पृथ्वी के संग अपना 22वां जन्मदिन मनाया। आकृति फिल्म त्रिमुखा में दिखाई देने वाली हैं। यह आकृति की डेब्यू फिल्म होने वाली है।
जानें कौन हैं प्राची सिंह?

प्राची सिंह एक टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं, जोकि कलर्स टीवी के शो उड़ान में वंशिका शर्मा की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। जानकारी के अनुसार प्राची सिंह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की पहली गर्लफ्रेंड थीं। रयूमर्स के अनुसार दोनों साल 2021 में एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया करते थे। इसके साथ ही प्राची लगातार पृथ्वी की सपोर्ट कर रही थीं। हालांकि इसके बाद अचानक दोनों अलग हो गए।
यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, MATCH PREVIEW IN HINDI: एक बार फिर से हारने को तैयार हैं ये टीम, चिन्नास्वामी पर 200 नहीं बनेगा इतना स्कोर