Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,4,4,4,4…. टीम इंडिया में फ्लॉप हुए पृथ्वी शॉ का कोहराम, रणजी में खेल डाली 379 रन की ऐतिहासिक पारी

Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और अब तो इन्होंने मुंबई की क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि, मुंबई के लिए खेलते हुए इन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया हो।

क्रिकेट के तीनों ही प्रारूपों में इन्होंने मुंबई क्रिकेट के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है और इसी वजह से इन्हें डोमेस्टिक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी माना जाता था। एक मर्तबा तो इन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए इतने रन बना दिए थे जितने पूरी टीम मिलकर नहीं बना पाती है। इस समय सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ के द्वारा खेली गई इस खतरनाक पारी का जिक्र तेजी के साथ किया जा रहा है।

Prithvi Shaw ने बनाए 379 रन

6,6,6,6,4,4,4,4.... टीम इंडिया में फ्लॉप हुए पृथ्वी शॉ का कोहराम, रणजी में खेल डाली 379 रन की ऐतिहासिक पारी 1

भारतीय क्रिकेट से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा लेते थे और मुंबई के लिए खेलते हुए इन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। साल 2023 के रणजी ट्रॉफी मे मुंबई के लिए खेलते हुए इन्होंने असम के खिलाफ शानदार तिहरा शतकीय पारी खेली थी और इस पारी की बदौलत ही इन्हें मैनेजमेंट के द्वारा ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया था। मुंबई के लिए खेलते हुए इन्होंने 383 गेदों का सामना करते हुए 49 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 379 रनों की पारी खेली थी। इस खतरनाक पारी के दौरान इन्होंने सभी विरोधी गेंदबाजों की बराबर कुटाई की थी और इन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में 98.95 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

इस प्रकार के हैं आकड़े

अगर बात करें टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की तो इनका इंटरनेशनल करियर तो कुछ खास नहीं है। लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में इन्होंने मुंबई के लिए कई मर्तबा बेहतरीन खेल दिखाया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन्होंने खेले गए कुल 58 मैचों की 102 परियों में 46.02 की बेहतरीन औसत से 4556 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 13 मर्तबा शतकीय और 18 मर्तबा अर्धशतकीय पारियाँ खेली हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 379 रन है।

इसे भी पढ़ें – LIVE कमेंट्री में सुरेश रैना ने किया सचिन तेंदुलकर का अपमान, उनकी जगह इस बल्लेबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ ओपनर

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!