Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6…… विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में चमके पृथ्वी शॉ, 227 रन की खेल डाली ऐतिहासिक पारी

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw : टीम इंडिया में जगह पाना और उस जगह को बरकरार रख पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है टीम इंडिया के एक धाकड़ बल्लेबाज़ के साथ। ये बल्लेबाज़ टीम इंडिया में जगह तो पा गया लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाया। दरअसल, हम बात पृथ्वी शॉ की कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि पृथ्वी शॉ का बल्ला शुरू से ही शांत रहा है। एक वक्त ऐसा था जब पृथ्वी शॉ को आने वाले वक्त का सचिन तेंदुलकर कहा जाता था।

पृथ्वी शॉ ने कई धमाकेदार पारियां खेली हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। आज आपको बताने जा रहे हैं पृथ्वी शॉ के विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए धाकड़ पारी के बारे में। इस पारी में उन्होंने कई शानदार मुकाबले खेले थे। इस पारी में पृथ्वी ने जमकर चौके और छक्के की बरसात करी थी।

पृथ्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारी

Prithvi Shaw

विजय हजारे ट्रॉफी में साल 2021 में मुकाबला खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार पारी खेली थी। वह और यशस्वी जयसवाल मुंबई की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज़ी करने आए थे। यशस्वी तो ख़ैर कुछ खास कर नहीं पाए लेकिन पृथ्वी शॉ मैदान पर टिक गए और शतक नहीं, बल्कि दोहरा शतक जड़ डाला। पृथ्वी ने 152 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 149.34 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बना डाले। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 31 चौके लगाए।

इसके साथ ही उन्होंने पांच धमाकेदार छक्के भी लगाए। गेंदबाज़ पृथ्वी को इस मुकाबले में आउट ही नहीं कर पाए और पृथ्वी शॉ, जो कि मुंबई की टीम के उस वक़्त कप्तान थे, उन्होंने नाबाद 227 रनों की पारी खेल दी थी।

मुंबई ने खड़ा किया विशाल स्कोर

अगर मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी का एलीट ग्रुप डी का मुकाबला था। यह मुकाबला मुंबई और पुडुचेरी के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाज़ी करने आई थी। बल्लेबाज़ी करने आए थे यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ, ओपनिंग जोड़ी। लेकिन यशस्वी महज़ 10 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे।

पृथ्वी ने दोहरे शतक की पारी खेली, तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी अपना जलवा दिखाया और उन्होंने 58 गेंद में 133 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मुंबई की ओर से कोई और बल्लेबाज़ कुछ खास कर नहीं पाया। हालांकि, आदित्य तारे ने 56 रनों की पारी ज़रूर खेली थी। 50 ओवर में मुंबई ने चार विकेट गंवाकर 457 रन अपने नाम किए थे।

पुडुचेरी की टीम हारी

वहीं, इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आई पुडुचेरी की टीम मुंबई के गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं पाई। हालांकि, पुडुचेरी के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित ने कोशिश ज़रूर की थी। उन्होंने 68 गेंद में 63 रन बनाए, लेकिन उन्हें सपोर्ट नहीं मिल पाया। इसके बाद टीम के बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए और महज़ 38.1 ओवर में ही पुडुचेरी की टीम ऑल आउट हो गई।

मुंबई की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए शार्दुल ठाकुर को दो विकेट हासिल हुए, तो वहीं तुषार देशपांडे को भी दो विकेट हाथ लगे। हालांकि सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रशांत सोलंकी ने की। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6…… ’25 छक्के-47 चौके…’, वर्ल्ड चैंपियंस लीग में एबी डिविलियर्स का बड़ा कारनामा, गेंदबाजों को कूटते हुए ठोके 429 रन

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!