Prithvi Shaw was betrayed badly, DC removed him before IPL 2025, 7 big players were also released

Prithvi Shaw: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाजों में से एक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से डेब्यू किया था और तब से अब तक वह इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अब इस टीम ने उनके साथ काफी बड़ा विश्वाश्घात कर दिया है और आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगाज से पहले ही उन्हें टीम से निकालने का फैसला कर लिया है।

खबरों की मानें तो दिल्ली ने उनके साथ ही 7 अन्य बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। तो आइए जानते है कि आखिर सारा माजरा क्या है और दिल्ली कैपिटल्स ने किस वजह से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ ऐसा करने का फैसला किया है।

Advertisment
Advertisment

Prithvi Shaw को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स

Prithvi Shaw

बता दें कि आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिसमें कोई भी टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) समेत कई अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। शॉ ने बीते सीजन केवल 198 रन बनाए थे और यही कारण है कि डीसी उनके साथ आगे कंटिन्यू नहीं करना चाहती है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार डीसी ने आगामी सीजन के लिए कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करने का फैसला किया है। जबकि टीम में शामिल अन्य सभी खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं और उन्हीं में से एक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भी हैं।

यह 7 खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिलीज

खबरों के अनुसार आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ जिन 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है उनमें डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, शाई होप और जेक फ्रेजर-मैकगर्क का नाम शामिल है। हालांकि डीसी ने अभी आधिकारिक तौर पर अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन जल्द ही यह लिस्ट जारी की जा सकती है। चूंकि इसकी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,4,4,4…. 14 चौके 5 छक्के, हेनरिच क्लासेन ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 54 गेंद पर ठोका ODI शतक